होम = Breaking = “टिकट के बदले 5 करोड़ मांगे गए”: BJP की जीत के बाद पूर्व क्रिकेटर का TMC पर बड़ा आरोप

“टिकट के बदले 5 करोड़ मांगे गए”: BJP की जीत के बाद पूर्व क्रिकेटर का TMC पर बड़ा आरोप

TMC Ticket Money Allegation: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़े उलटफेर के बाद तृणमूल कांग्रेस को हार और बीजेपी को जीत मिली है। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने टीएमसी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। टीएमसी से विधायक और बंगाल सरकार में खेल मंत्री रह चुके तिवारी ने कहा कि उनका और पार्टी का अध्याय अब खत्म हो चुका है, साथ ही उन्होंने टिकट के बदले पैसे मांगे जाने का आरोप भी लगाया है।

‘टीएमसी में भ्रष्टाचार गहराई तक फैला हुआ है’

मनोज तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों से वह हैरान नहीं हैं, क्योंकि उनके मुताबिक यह होना तय था। उन्होंने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में आरोप लगाया कि पार्टी में भ्रष्टाचार गहराई तक फैला हुआ है और टिकट केवल उन्हीं लोगों को मिला जो भारी रकम दे सकते थे। मनोज ने दावा किया कि इस बार 70-72 लोगों ने टिकट के बदले करीब 5 करोड़ रुपये दिए, जबकि उनसे भी ऐसी मांग की गई थी जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि अब टीएमसी उनके लिए पूरी तरह खत्म हो चुकी है।

मनोज 2021 का विधानसभा चुनाव लड़े थे

मनोज तिवारी ने बताया कि ममता बनर्जी ने उन्हें 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने उस समय मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि उस दौरान वह पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल और रणजी ट्रॉफी खेल रहे थे। हालांकि, 2021 विधानसभा चुनाव से पहले ममता ने दोबारा आग्रह किया, जिसके बाद वे शिबपुर सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुए। मनोज के मुताबिक, उन्हें लगा था कि वे बदलाव ला सकते हैं, इसलिए उन्होंने चुनाव लड़ा।

Tags : BJP TMC