Saharanpur murder: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के 5 लोग एक कमरे में मृत मिले हैं। मृतकों में अमीन, उनकी पत्नी और उनके दो बेटे शामिल हैं। अमीन और उनकी पत्नी के शव फर्श पर मिले, जबकि उनकी मां और दोनों बच्चे बिस्तर पर मिले। पुलिस की जांच में पाया गया है कि सभी शव को गोलियां लगी हैं, जिनमें अमीन को छाती पर और बच्चों के माथे पर गोली के घाव थे। मौके से 3 तमंचे बरामद किए गए हैं।
पुलिस अलग-अलग ऐंग्लस से कर रही जांच
एसएसपी आशीष तिवारी के मुताबिक सभी ऐंगल्स पर जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
इलाके में फैली दहशत
मृतकों की पहचान अशोक (40), उनकी पत्नी अंजिता (37), उनकी मां विद्यावती (70), और उनके दो बेटों कार्तिक (16) और देव (13) के रूप में हुई है। अशोक ने अपने पिता की मौत के बाद नकुर तहसील में राजस्व अधिकारी (अमीन) के तौर पर उनकी जगह ली थी। उनका बेटा देव शहर के MTS पब्लिक स्कूल में क्लास 9 का छात्र था, जबकि कार्तिक नकुड के एक इंटरमीडिएट कॉलेज में क्लास 10 में पढ़ रहा था। बंद कमरे में जिस तरह से गोलियां लगी शव मिलें उससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
ये भी पढ़ें: बिहार कांग्रेस में टूट की अटकलों के बीच सभी 6 विधायकों को बुलाया गया दिल्ली, खरगे और राहुल संग करेंगे बैठक

