Rajasthan News : राजस्थान में कोटा के जवाहर नगर इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक छात्र हॉस्टल की 9वीं मंजिल से गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए छात्र को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
छात्र की पहचान ईशान पालीवाल के रूप में
मृतक छात्र की पहचान ईशान पालीवाल के रूप में हुई है। वह कोटा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और हॉस्टल में रह रहा था। घटना के बाद हॉस्टल प्रबंधन व छात्रों में हड़कंप मच गया।
हादसा, लापरवाही या सुसाइड? जांच जारी
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्र का गिरना एक दुर्घटना थी, किसी प्रकार की लापरवाही, या खुदकुशी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज तथा गवाहों के बयान जुटाए जा रहे हैं।
शव मोर्चरी में रखवाया गया, पुलिस जांच में जुटी
छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। जवाहर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच जारी है।

