होम = State = गुजरात = 15 मिनट बाद लौटी जिंदगी! सूरत में मृत घोषित मरीज फिर जी उठा, डॉक्टर भी रह गए दंग

15 मिनट बाद लौटी जिंदगी! सूरत में मृत घोषित मरीज फिर जी उठा, डॉक्टर भी रह गए दंग

by | Oct 28, 2025 | गुजरात

Gujarat News: गुजरात के सूरत शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने न सिर्फ मेडिकल जगत को हैरान कर दिया बल्कि आम लोगों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या मौत के बाद भी जीवन लौट सकता है? सूरत के न्यू सिविल अस्पताल में हुई यह घटना किसी चमत्कार से कम नहीं।

कैसे हुआ चमतकार!

अंकलेश्वर निवासी 45 वर्षीय राजेश पटेल को गंभीर हार्ट फेल्योर की स्थिति में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर में उनका दिल धड़कना बंद हो गया। ईसीजी मॉनिटर पर “स्ट्रेट लाइन” दिखाई देने लगी यानी दिल की धड़कन पूरी तरह रुक चुकी थी। मेडिकल टीम ने CPR और इमरजेंसी दवाओं से जीवन बचाने की पूरी कोशिश की, पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आखिरकार, डॉक्टरों ने राजेश पटेल को मृत घोषित कर दिया।

लेकिन, जो आगे हुआ उसने सभी को हिलाकर रख दिया। मृत्यु घोषित होने के करीब 15 मिनट बाद, अचानक मॉनिटर पर हल्की सी हार्टबीट की लाइन उभरी। पहले तो डॉक्टरों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही मरीज के शरीर में हलचल दिखी, पूरा स्टाफ सक्रिय हो गया। तुरंत राजेश को फिर से ICU में शिफ्ट किया गया और इलाज दोबारा शुरू कर दिया गया।

मेडिकल मिरेकल

अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. उमेश चौधरी ने बताया, “मेरे 30 साल के अनुभव में मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। स्ट्रेट लाइन आने के बाद किसी मरीज की धड़कन अपने आप लौट आना बेहद दुर्लभ घटना है। यह किसी मेडिकल मिरेकल से कम नहीं।” डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें अभी भी विशेष निगरानी में रखा गया है।

इस घटना ने अस्पताल के डॉक्टरों से लेकर पूरे शहर में चर्चा का माहौल बना दिया है। कई लोग इसे ‘मेडिकल मिरेकल’ बता रहे हैं, तो कुछ इसे विज्ञान से परे एक दैवीय घटना मान रहे हैं। फिलहाल डॉक्टर मरीज की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और इस अप्रत्याशित ‘पुनर्जन्म’ की वजह को मेडिकल दृष्टि से समझने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़े – अमरोहा में महिला की गला रेतकर हत्या, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस