होम = State = दिल्ली/NCR = दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकतंत्र की हुंकार, SIR के खिलाफ कांग्रेस की महापंचायत

दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकतंत्र की हुंकार, SIR के खिलाफ कांग्रेस की महापंचायत

Congress Rally At Ramlila Maidan: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस ने SIR और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन किया। देशभर से जुटे हजारों कार्यकर्ताओं के बीच कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया। महारैली की सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

क्या है पूरा प्लैन

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि इस रैली में हर बूथ से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई। अन्य राज्यों से एक दिन पहले पहुंचे कार्यकर्ताओं के ठहरने, भोजन और व्यवस्थाओं के लिए कांग्रेस सेवा दल और वॉलंटियर्स तैनात रहे। पूरी दिल्ली में सोशल मीडिया, होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों के जरिए रैली का व्यापक प्रचार किया गया।

राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता

रैली को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर वोटरों के अधिकारों को कमजोर किया है और इसे उजागर करने के लिए यह आंदोलन शुरू किया गया है। देश के कई राज्यों से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे, जिनमें जम्मू-कश्मीर से आए 1027 कांग्रेसी भी शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि पिछले कई चुनावों में वोटों की चोरी हुई है और राहुल गांधी के नेतृत्व में इसका पर्दाफाश किया जाएगा।

लोकतंत्र और जन अधिकारों की रक्षा

ओडिशा कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने BJP सरकार को “वोट चोरी की सरकार” बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म कर देश को एकाधिकारवाद की ओर धकेला जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह रैली सिर्फ एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि लोकतंत्र और जन अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है।

ये भी पढ़े: हरियाली और साफ पानी से लेकर हवा तक, राजधानी क्यों बन गई जहरीली गैस चेंबर?