होम = Cover Story Featured = TMC अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, दो थानों की टीम ने की तलाशी

TMC अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, दो थानों की टीम ने की तलाशी

Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर शनिवार सुबह पुलिस पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि दो थानों की पुलिस टीम इस कार्रवाई में शामिल थी। पार्टी के भीतर चल रही खींचतान और हालिया घटनाक्रमों के बीच हुई इस कार्रवाई ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

PA सुमित रॉय की तलाश में अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस

जानकारी के मुताबिक, शालबनी थाने की पुलिस अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक (PA) सुमित रॉय की तलाश कर रही है। इसी सिलसिले में शनिवार सुबह शालबनी और कोलकाता पुलिस की संयुक्त टीम अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के बाद पुलिस टीम वहां से लौट गई। इस कार्रवाई की खबर मिलते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचीं। घटना के बाद राज्य की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

सुमित रॉय ने नहीं दी प्रतिक्रिया

सूत्रों के अनुसार, यह पूरा मामला चुनावी टिकट दिलाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लेने के आरोपों से जुड़ा है। आरोप है कि अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय ने विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने का भरोसा देकर कुछ लोगों से धनराशि ली थी। इसी मामले की जांच के तहत पुलिस सुमित रॉय की तलाश कर रही है और उनसे जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों पर सुमित रॉय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Tags : police TMC