होम = State = बिहार = सोशल मीडिया पर रोहिणी का बवाल, बोलीं- ‘पहले खुद किडनी दें, फिर दूसरों को…..

सोशल मीडिया पर रोहिणी का बवाल, बोलीं- ‘पहले खुद किडनी दें, फिर दूसरों को…..

by | Nov 18, 2025 | बिहार

Lalu Yadav Family : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बड़ा बयान देकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने पिता को किडनी दान किए जाने को लेकर उठ रहे सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया दी और तेजस्वी यादव के करीबी राज्यसभा सांसद संजय यादव पर भी सीधा हमला बोला।

रोहिणी ने लिखा कि “एक बोतल रक्तदान करने में जिनका खून सूख जाता है, वे लोग किडनी दान पर उपदेश दे रहे हैं।” उन्होंने संजय यादव और उनसे जुड़े लोगों को चुनौती देते हुए कहा कि अगर दूसरों को सलाह देने का इतना ही शौक है, तो पहले खुद उदाहरण पेश करें।

लालू जी के नाम पर किडनी दान करें

रोहिणी ने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव के नाम पर सहानुभूति बटोरने वालों को झूठी हमदर्दी दिखाने के बजाय उन गरीब मरीजों को किडनी दान करनी चाहिए जो अस्पतालों में अपनी आखिरी सांसें गिन रहे हैं। उन्होंने कहा कि “जो लोग लालू जी के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें लालू जी के नाम पर ही किडनी दान करनी चाहिए।”

शादीशुदा बेटी को गलत ठहराने वालों में हिम्मत हो तो सामने आएं

रोहिणी आचार्य ने अपने ऊपर लगे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पिता को किडनी देने वाली शादीशुदा बेटी को गलत ठहराने वालों को खुली बहस के लिए मंच पर आने की हिम्मत दिखानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पहले वे लोग किडनी दान करें जो बेटी की किडनी को ‘गंदा’ बताते हैं, फिर उनके बाद हरियाणवी महापुरुष, चाटुकार पत्रकार और वे ट्रोलर- जो मुझे रोज गालियां देते हैं- किडनी दान करने आगे आएं।