Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव में पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है अब दूसरे चरण की कल यानी 11 तारिक को मतदान होगा वही 14 तारीख को बिहार चुनाव का परिणाम आयेगा।
बिहार विधानसभा में चुनावी प्रचार पूरी तरह से थम चुका है। प्रचार में सभी दलों और गठबंधनों ने जनता के बीच अपने वादे और एक दूसरे पर हमला भी जोरो से किया।
बिहार चुनाव को लेकर कल दूसरे आखिरी चरण मी वोटिंग से पहले महाठबंधन ने अपनी गारंटी को जनता को याद दिलाया है। दरअसल वोटिंग से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस समित सहयोगी दलों ने अपनी 12 गारंटी का पोस्टर जनता के सामने याद दिलाने के लिए रखा गया।
दरअसल, बिहार चुनावी प्रचार में लगातार महागठनंधन में अपनी गारंटी , यानी रोजगार , शिक्षा , पलायन, महिलाओं को पेंशन जैसे वादों को तमाम जनसभाओं में याद दिलाया वही विपक्ष की और से एनडीए को कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश भी की गई।
बिहार चुनाव में पहले फेज की वोटिंग में इस बार सबसे ज़्यादा मतदान देखने को मिला। इस बार MV यानी महिला और युवा वोटर की लंबी तदाद देखने को मिली. जानकारो और एक्सपर्टों ने इसे इस बार इसे बड़ा फैक्टर बताया।दूसरे चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले आरजेडी और कांग्रेस ने अपनी गारंटी कार्ड और पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर हैंडल कर फिर जनता को याद दिलाने की कोशिश की गई।

महागठबंधन का गारंटी पोस्टर –
1 – 200 यूनिट बिजली फ्री
2 – 500 रुपए का गैस सिलेंडर
3 – दिव्यांगों को 3000
4- महिलाओं को फ्री बस सेवा।
5 – महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए
6 – 25 लाख तक फ्री इलाज समित कई बड़े वादे किए गए।

