होम = PM Modi = PCB का बड़ा फैसला, भारत से हार के बाद खिलाड़ियों की विदेशी लीग खेलने पर रोक

PCB का बड़ा फैसला, भारत से हार के बाद खिलाड़ियों की विदेशी लीग खेलने पर रोक

by | Sep 30, 2025 | PM Modi, खेल

Pakistan : एशिया कप 2025 में भारत से मिली लगातार तीसरी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सख्त कदम उठाते हुए खिलाड़ियों को जारी किए गए NOC (No Objection Certificate) निलंबित कर दिए हैं। इसका सीधा असर यह होगा कि अब पाकिस्तानी क्रिकेटर किसी भी विदेशी टी20 या अन्य फ्रेंचाइजी लीग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

कारण को लेकर संदेह

हालांकि, PCB ने आधिकारिक तौर पर NOC निलंबन की वजह नहीं बताई है, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया और क्रिकेट टीम में यह चर्चा है कि यह कदम टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद त्वरित प्रतिक्रिया के रूप में उठाया गया है। समां टीवी और प्रो पाकिस्तानी डॉट पीके जैसी वेबसाइटों ने भी यही जानकारी दी है।

भारत से हार बनी वजह

दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को भारत ने 5 विकेट से हराया था। इस मैच में कुलदीप यादव की फिरकी ने पाक बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया था। वहीं, तिलक वर्मा (नाबाद 69) और शिवम दुबे (33) की शानदार पारियों ने भारत को जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारत ने लगातार दूसरी बार एशिया कप अपने नाम किया।

पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान को भारत से तीन बार हार का सामना करना पड़ा। कप्तान सलमान अली आगा की अगुवाई में टीम लाहौर लौट चुकी है। लेकिन इस शर्मनाक प्रदर्शन ने PCB को कड़े निर्णय लेने के लिए मजबूर कर दिया।

क्रिकेट टीम में लगातार बदलाव

पाकिस्तान क्रिकेट लंबे समय से अस्थिरता से गुजर रहा है। कभी बोर्ड अध्यक्ष बदल जाता है, तो कभी कोच और कप्तान। खिलाड़ियों पर विश्वास जताने के बजाय उन्हें बाहर कर दिया जाता है। अब जबकि एक ही टूर्नामेंट में भारत से तीन बार हार मिली है, टीम में बड़े बदलाव की आशंका बढ़ गई है।

बगावत की संभावना?

पाकिस्तानी फैंस PCB चेयरमैन मोइन नकवी को हटाने की मांग कर रहे हैं। उधर, सवाल यह भी है कि क्या खिलाड़ी इस फैसले का विरोध करेंगे। पहले भी विदेशी लीग पर रोक लगाए जाने पर कई खिलाड़ियों ने खुलकर असहमति जताई थी। खासकर युवा क्रिकेटर, जो विदेशी लीग के जरिए नाम और अनुभव पाना चाहते थे।

ये भी पढ़ेएशिया कप जीत पर पीएम मोदी के बयान को लेकर बोले सूर्यकुमार यादव: “नेता फ्रंट फुट पर खेलें तो मनोबल बढ़ता है”

PCB का यह कदम पाकिस्तानी (Pakistan ) क्रिकेटरों के भविष्य और टीम की स्थिरता को लेकर कई नए सवाल खड़ा करता है। अब देखना होगा कि यह फैसला सुधार लाता है या खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच टकराव की नई कहानी लिखता है।