Rashifal 29 April 2026: 29 अप्रैल, बुधवार को वैशाख मास की त्रयोदशी तिथि है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान गणेश और भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार यह दिन कुछ राशियों के लिए तरक्की और खुशखबरी लेकर आ रहा है, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है।
मेष
ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, नए आय के अवसर मिलेंगे। मन थोड़ा अशांत रह सकता है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रहेगी।
वृषभ
बिना वजह चिंता और घबराहट बढ़ सकती है। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं, धैर्य से काम लें।
मिथुन
यात्रा टालें। रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं और नए अवसर मिल सकते हैं।
कर्क
उलझनों के बीच लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता के योग हैं।
सिंह
भाग्य का साथ मिलेगा, करियर में प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी सावधानी जरूरी है।
कन्या
खर्चों पर नियंत्रण रखें। निवेश से बचें और वाणी पर संयम बरतें।
तुला
चोट या परेशानी का खतरा, सतर्क रहें। विरोधियों पर प्रभाव बना रहेगा।
वृश्चिक
आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन मानसिक उलझन रह सकती है। खर्चों पर ध्यान दें।
धनु
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में तनाव संभव है।
मकर
दुश्मनों पर जीत मिलेगी, लेकिन घर का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है।
कुंभ
धन और रिश्तों में सफलता मिलेगी। भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी है।
मीन
सरकारी कामों में बाधा आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें, लेकिन धन लाभ के संकेत हैं।
कुल मिलाकर, यह दिन मिला-जुला रहेगा सावधानी और समझदारी से फैसले लेने पर सफलता आपके कदम चूम सकती है।
ये भी पढ़ें: Bhaum Pradosh 2026: भौम प्रदोष व्रत आज, जानें पूजा विधि और महत्व

