होम = Cover Story Global = रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, लाखों उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद

रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, लाखों उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद

by | May 11, 2026 | Cover Story Global, Others

LPG Cylinder Subsidy News: घरेलू गैस सिलेंडर की सब्सिडी को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। अब उन उपभोक्ताओं की LPG सब्सिडी बंद करने की तैयारी है, जिनकी आय तय सीमा से अधिक है। इसके लिए कई ग्राहकों को SMS भेजकर उनकी जानकारी और आय से जुड़ी डिटेल अपडेट करने को कहा जा रहा है। सरकार का कहना है कि सब्सिडी का लाभ सिर्फ जरूरतमंद और पात्र लोगों तक ही पहुंचना चाहिए, इसलिए फर्जी और अपात्र उपभोक्ताओं की पहचान की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

IT रिकॉर्ड से हो रही सब्सिडी पात्रता की जांच

चार्टर्ड अकाउंटेंट हिमांक सिंगला ने सोशल मीडिया पर सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से मिले एक संदेश का स्क्रीनशॉट साझा किया है। इसमें कहा गया है कि जिन उपभोक्ताओं या उनके परिवार के किसी सदस्य की टैक्सेबल आय 10 लाख रुपये से अधिक है, उनकी LPG सब्सिडी बंद की जा सकती है। सिंगला के मुताबिक, सरकार अब इनकम टैक्स रिकॉर्ड के आधार पर सब्सिडी पात्रता की सख्त जांच कर रही है। उपभोक्ताओं को 7 दिनों के भीतर अपनी जानकारी अपडेट करने या जवाब देने को कहा गया है। तय समय में जानकारी नहीं देने पर सब्सिडी रोकने की चेतावनी भी दी गई है।

पहल योजना के तहत ये लोग नहीं रखेंगे पात्रता

सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि 10 लाख रुपये से ज्यादा सालाना आय वाले परिवार PAHAL योजना के तहत LPG सब्सिडी के पात्र नहीं हैं। हालांकि अब भेजे जा रहे नए संदेशों से संकेत मिल रहे हैं कि नियमों को पहले से ज्यादा सख्ती से लागू किया जाएगा। यही वजह है कि उपभोक्ताओं को सीधे SMS भेजकर जानकारी अपडेट करने और सब्सिडी बंद होने की चेतावनी दी जा रही है।

बंगाल