Lalu Yadav security: बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में कटौती के फैसले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। पहले जहां दोनों को Z+ सुरक्षा प्राप्त थी, अब उसमें बदलाव किए जाने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच राबड़ी देवी की नाराजगी भी सामने आई है, जिसके बाद उन्होंने आवास पर तैनात बाकी सुरक्षाकर्मियों को भी वापस भेज दिया है।
RJD ने लगाया अपमान का आरोप
सरकार के फैसले के बाद राबड़ी देवी ने अपनी सुरक्षा खुद वापस कर दी है। RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि लालू परिवार को जानबूझकर अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पार्टी के अन्य नेता भी अपनी सुरक्षा वापस कर सकते हैं। गौरतलब है कि 4 जून को लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा में कटौती की गई थी, जिसके बाद यह विवाद और गहरा गया है।
राबड़ी देवी की सुरक्षा में BSAP और जिला बल तैनात
सरकार के फैसले के बाद राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब उन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) से 2 से 8 हाउस गार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा पटना जिला बल से तीन महिला अंगरक्षक सादे लिवास में और तीन अंगरक्षक वर्दी में तैनात रहेंगे। सुरक्षा के तहत HQRT से पायलट और बुलेटप्रूफ कार की सुविधा भी दी जाएगी, जबकि स्कॉर्ट और पायलट की जिम्मेदारी पटना जिला बल के पास रहेगी।

