Himanta Oath Taking live: असम की राजनीति में Himanta Biswa Sarma ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है। हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। उनके साथ रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नेओग ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
शपथ समारोह में 43 CM और डिप्टी CM हुए शामिल
इस समारोह के गवाह बनने के लिए NDA के 43 मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें से ज़्यादातर लोग पहले ही गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। इस सभा में बड़े-बड़े उद्योगपति भी शामिल होंगे, जिनमें अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के डायरेक्टर जीत अडानी, JSW ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सज्जन जिंदल., विदेशी राजदूत, वैष्णव मठों के प्रमुख और BJP के बूथ अध्यक्ष शामिल हैं।
i

