Chhath Puja 2025 : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सूर्य उपासना के पावन पर्व छठ पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, प्रकाश और समृद्धि लेकर आए।
राहुल गांधी ने क्या लिखा?
अपने संदेश में राहुल गांधी ने लिखा, “छठ पूजा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व हमारे जीवन में प्रकाश, अनुशासन और सामूहिकता की भावना को मजबूत करता है। भारत की विविध संस्कृति और धार्मिक परंपराएं देश की एकता और भाईचारे का आधार हैं। ऐसे पर्व न केवल लोक आस्था के प्रतीक हैं, बल्कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य भी करते हैं।
कई हिस्सों में छठ पर्व
इस समय बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और देश के कई हिस्सों में श्रद्धालु छठ पर्व की तैयारियों में जुटे हैं। सूर्य देव और छठी मइया की आराधना को समर्पित यह पर्व चार दिनों तक चलता है, जिसमें व्रती कठिन नियमों का पालन करते हुए अर्ध्य अर्पित करते हैं।
ये भी पढ़े – आवारा कुत्तों पर SC सख्त, हलफनामा न देने पर सभी राज्यों के मुख्य सचिव तलब
देशभर में घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी जनता को इस पर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

