PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर मिशन पर हैं । असम में उन्होंने 18,530 करोड़ रुपए से अधिक की प्रमुख बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। असम के दरांग में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मेरे लिए तो जनता-जनार्दन ही मेरा भगवान है यही मेरा रिमोट कंट्रोल हैं|
नवरात्रि के पहले दिन GST की दरों में कमी की जाएगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा, ‘अब जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार होंगे। मैं आज यह खुशखबरी लेकर आपके सामने आया हूं। आज से ठीक नौ दिन बाद, नवरात्रि के पहले दिन, जीएसटी की दरों में उल्लेखनीय कमी की जाएगी। इससे देश के हर परिवार को लाभ होगा और रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी।’
पिछले 10 वर्षों में छह पुल बनाए
असम में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी पर ध्यान देने से व्यवसायों को मदद मिली, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक असम पर शासन किया लेकिन ब्रह्मपुत्र नदी पर केवल 3 पुल बनाए, जबकि हमने पिछले 10 वर्षों में छह पुल बनाए।
मेरे लिए जनता-जनार्दन ही मेरा भगवान है, यही मेरा रिमोट कंट्रोल…
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘…मेरे लिए तो जनता-जनार्दन ही मेरा भगवान है और मेरे भगवान के पास जाकर मेरी आत्मा की आवाज वहां नहीं निकलेगी तो और कहां निकलेगी। यही मेरे मालिक हैं, यही मेरे पूजनीय हैं, यही मेरा रिमोट कंट्रोल हैं और कोई मेरा रिमोट कंट्रोल नहीं है। 140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट कंट्रोल हैं…’
एक व्यक्ति ने PM मोदी की मां की हाथ से बनाई पेंटिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने उन्हें और उनकी मां की एक पेंटिंग हाथ में पकड़ी और उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मैं तुम्हें जरूर एक पत्र लिखूंगा। तुमने बहुत सुंदर चित्र बनाया है। मैं तुम्हारा बहुत आभारी हूं।’
मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निकाल लेता हूं…
असम में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- ‘ये कांग्रेस वाले मुझे कितनी ही गालियां दे, मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निकाल लेता हूं… लेकिन जब किसी और का अपमान होता है, तो मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। आप लोग मुझे बताएं, क्या भूपेन दा को भारत रत्न से सम्मानित करने का मेरा फैसला सही है या गलत? क्या कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए किया गया अपमान सही है या गलत?’
ये भी पढ़े : Hindi Diwas 2025: AI का भविष्य हिंदी से जुड़ा, Google की भी हिंदी पर पकड़ मजबूत, जानें इस बार की थीम

