होम = लाइफस्टाइल = सर्दियों में हाथ-पैर की रूखी और कटी-फटी त्वचा के लिए प्राकृतिक जादू, जाने क्या है बनाने का तरीका

सर्दियों में हाथ-पैर की रूखी और कटी-फटी त्वचा के लिए प्राकृतिक जादू, जाने क्या है बनाने का तरीका

Homemade Hand Cream: सर्दियों में सिर्फ चेहरे की देखभाल करना ही काफी नहीं होता, बल्कि हाथ-पैर की त्वचा भी ध्यान मांगती है। ठंडी हवा और बार-बार पानी के संपर्क में आने के कारण हाथ-पैर रूखे, कटी-फटी और सख्त हो जाते हैं। बाजार में कई मॉइस्चराइजर उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें अक्सर हानिकारक केमिकल्स, खुशबू और प्रिज़र्वेटिव होते हैं। ऐसे में घर पर बनी क्रीम न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि किफायती और नेचुरल भी होती है।

घर पर हैंड क्रीम बनाने के लिए जरूरी सामग्री

2 चम्मच नारियल तेल या बादाम का तेल (त्वचा को पोषण और नमी देता है)
1 चम्मच पीला मोम (मधुमक्खी का छत्ता, सुरक्षा और प्रोटेक्टिव लेयर के लिए)
2 कैप्सूल विटामिन ई (त्वचा की लोच बढ़ाता है और स्किन रिपेयर करता है)
2-3 चुटकी हल्दी (घाव भरने और रंगत सुधारने के लिए)
1 चम्मच ग्लिसरीन
कुछ बूंदें टी-ट्री या लैवेंडर ऑयल (खुशबू और त्वचा के लिए फायदेमंद)

बनाने की विधि

  1. डबल बॉयलर मेथड अपनाएं: उबलते पानी के ऊपर एक बर्तन रखें और उसमें मोम व नारियल/बादाम का तेल पिघलाएं। हल्के हाथ से चलाते रहें।
  2. मिश्रण को आंच से उतारें और 1-2 मिनट ठंडा होने दें।
  3. इसमें हल्दी, विटामिन ई, ग्लिसरीन और अगर चाहें तो एशेंशियल ऑयल डालें।
  4. गोल-गोल मिलाते हुए मिश्रण को स्मूथ बनाएं और जार में भरकर स्टोर करें।

रात को सोने से पहले हाथों और पैरों पर लगाएं। नियमित इस्तेमाल से त्वचा मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनेगी। घर पर बनी यह क्रीम ना सिर्फ सुरक्षित है बल्कि रूखी, कटी-फटी त्वचा के लिए प्राकृतिक जादू साबित होगी।

ये भी पढ़े: राजनीति से आगे साधना पर तंज? CM रेखा गुप्ता की पोस्ट पर केजरीवाल का तीखा पलटवार