Winter Plant Care: सर्दियों में ठंड और घना कोहरा पौधों के लिए चुनौती बन जाता है। कम तापमान और धूप की कमी से मिट्टी और पत्तियों में नमी बनी रहती है, जिससे फंगस और कीड़ों के लगने की संभावना बढ़ जाती है। पौधों की पत्तियों पर सफेद या काले छोटे धब्बे दिखने लगते हैं, तो यह समस्या का संकेत है।
विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड के मौसम में पौधों की वृद्धि धीमी हो जाती है। यदि कीट या फंगस लग जाए तो पौधे जल्दी सूखने लगते हैं। अधिक पानी देना, पौधों को खुले में रखना और मिट्टी में हवा का पर्याप्त प्रवाह न होना भी इस समस्या को बढ़ाता है।
घरेलू और प्राकृतिक उपाय
उपले की राख: पौधों पर फंगस लगने पर उपला जलाकर राख तैयार करें। हल्की गर्म राख को पौधों पर छिड़कें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से फंगस और कीड़े खत्म हो जाते हैं।
नीम: नीम के पत्तों का पाउडर बनाकर पौधों में छिड़कें या नीम के तेल का स्प्रे करें। नीम की प्राकृतिक कीटनाशक और फफूंदनाशक गुण पौधों को सुरक्षित रखते हैं।
बेकिंग सोडा: एक चम्मच बेकिंग सोडा को एक लीटर पानी में घोलकर पत्तियों पर स्प्रे करें। ध्यान रखें, अधिक मात्रा में उपयोग न करें क्योंकि यह मिट्टी को क्षारीय बना सकता है।
दालचीनी: आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को आधे कप पानी में घोलकर स्प्रे करें। दालचीनी न केवल फंगस और कीट से बचाव करती है, बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता भी सुधारती है और पौधों की वृद्धि को बढ़ावा देती है।
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सर्दियों में पौधों की नियमित देखभाल और ये नेचुरल उपाय अपनाने से कीट और फफूंद की समस्या को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Saffron Testing Methods: केसर असली है या नकली, जानें इसे पहचानने का आसान तरीका
