Cold Shower Benefits: सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना कई लोगों के लिए चुनौती भरा लगता है। कुछ लोग इसे डर के कारण टाल देते हैं, जबकि कुछ इसे अपनी रोज़मर्रा की आदत बना चुके हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सही तरीके से ठंडे या नॉर्मल पानी से नहाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इससे बचना चाहिए।
फायदे
एक्सपर्ट्स का कहना है कि ठंडे पानी से नहाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्मोनल बैलेंस सुधरता है। शरीर अचानक एक्टिव मोड में चला जाता है, जिससे ऊर्जा बढ़ती है। मांसपेशियों में मजबूती आती है, जिससे एक्सरसाइज और अन्य फिजिकल एक्टिविटी आसान हो जाती है। साथ ही त्वचा ग्लो करती है और दिनभर स्ट्रेस कम रहता है।
सावधानियां
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हर किसी के लिए यह सुरक्षित नहीं है। सर्दी-जुकाम, बुखार, ब्लड प्रेशर की समस्या या जोड़ों में दर्द वाले लोग ठंडे पानी से नहाने से बचें।
सही तरीका
ठंडे पानी से नहाने की शुरुआत पैर और हाथों से करें, फिर कंधों और अंत में सिर को भिगोएं। इससे शरीर धीरे-धीरे ठंडे पानी के लिए अनुकूल होता है और शॉक कम होता है।
भारत में कई लोग मानते हैं कि ठंडे पानी से नहाने पर पूरे दिन ठंड नहीं लगती। वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक दृष्टिकोण दोनों मानते हैं कि यदि सावधानी बरती जाए, तो यह शरीर को सक्रिय, स्वस्थ और तनाव मुक्त रखता है।
सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना सही है, लेकिन सही तरीका और सावधानियां अपनाना जरूरी है।
ये भी पढ़े: पाकिस्तान ने नीतीश कुमार की कार्रवाई पर जताई कड़ी चिंता, मुस्लिम महिलाओं के अपमान को बताया गंभीर मुद्दा

