होम = लाइफस्टाइल = रात में बार-बार क्यों लगती है भूख, जानिए कैसे करें कंट्रोल

रात में बार-बार क्यों लगती है भूख, जानिए कैसे करें कंट्रोल

Night Eating Syndrome: कई लोग दिनभर सही तरीके से खाना खाने के बावजूद रात में बार-बार भूख महसूस करते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह आदत ही नहीं बल्कि कुछ मामलों में स्वास्थ्य से जुड़ा संकेत भी हो सकता है।

रात में क्यों लगती है भूख?

विशेषज्ञों का कहना है कि जब शरीर को रात के समय भी ऊर्जा की आवश्यकता महसूस होती है, तो दिमाग भूख का संकेत देता है। खासतौर पर वे लोग जो देर रात तक जागते हैं, उन्हें यह समस्या ज्यादा होती है।

क्या यह किसी बीमारी का लक्षण है?

बार-बार रात में भूख लगना कुछ मामलों में एक मेडिकल कंडीशन का संकेत हो सकता है, जिसे ‘नाइट ईटिंग सिंड्रोम’ कहा जाता है। इस स्थिति में व्यक्ति को रात में उठकर बार-बार खाने की इच्छा होती है। हालांकि, अगर ऐसा कभी-कभार हो तो यह सामान्य माना जाता है।

नींद और भूख का संबंध

डॉक्टरों के अनुसार, देर रात तक जागने और नींद पूरी न होने से शरीर के हार्मोन प्रभावित होते हैं। खासकर ‘घ्रेलिन’ हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे भूख ज्यादा महसूस होती है। यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे तो मोटापा और लिवर से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

कैसे पाएं राहत?

रात में लगने वाली भूख को नियंत्रित करने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं:

तनाव से दूर रहें

दिन में नियमित अंतराल पर 3-4 बार भोजन करें
रात का खाना हल्का और संतुलित रखें
देर रात तक जागने की आदत में सुधार करें
समस्या लगातार बनी रहे तो डॉक्टर से सलाह लें

ये भी पढ़ें: जिम जाने का नहीं है समय? तो अपनाएं ये स्मार्ट वर्कआउट रूटीन