Home Workout: आज के व्यस्त और असंतुलित लाइफस्टाइल में फिट रहना लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऑफिस का काम, घरेलू जिम्मेदारियां और लगातार थकान के कारण अधिकतर लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। खासकर जिम जाने के लिए समय निकाल पाना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। ऐसे में फिटनेस बनाए रखना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं।
कम समय में भी संभव है फिट रहना
विशेषज्ञों का मानना है कि फिट रहने के लिए लंबे समय तक जिम में पसीना बहाना जरूरी नहीं है। अगर आप कम समय में सही तरीके से और नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, तो अच्छे परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
हाल ही में एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर व्यस्त लोगों के लिए 10 मिनट का आसान वर्कआउट रूटीन शेयर किया है। इस रूटीन की खासियत यह है कि इसे आप घर पर ही बिना किसी उपकरण के कर सकते हैं।
घर पर करें 10 मिनट का वर्कआउट
फिटनेस ट्रेनर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि “समय नहीं है” का बहाना अब नहीं चलेगा। उन्होंने एक ऐसा वर्कआउट प्लान शेयर किया है, जिसे आप कहीं भी और कभी भी आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए जिम या मशीन की जरूरत नहीं पड़ती।
10 मिनट में शामिल एक्सरसाइज
बता दें कि इस रूटीन में कुल 5 तरह की बॉडीवेट एक्सरसाइज शामिल हैं। इनमें स्क्वाट, प्लैंक, बाइसिकल क्रंच जैसी एक्सरसाइज शामिल हैं। हर एक्सरसाइज को लगभग 2 मिनट तक करना होता है, जिससे पूरा वर्कआउट सिर्फ 10 मिनट में पूरा हो जाता है।
वर्कआउट के फायदे
इस छोटे वर्कआउट को रोजाना करने से दिल की सेहत बेहतर रहती है और ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। साथ ही शरीर में तुरंत ऊर्जा महसूस होती है। नियमित अभ्यास से वजन कम करने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है। एक शोध के अनुसार, दिनभर में कम समय के लिए की गई तेज एक्सरसाइज भी हृदय रोगों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकती है।
ये भी पढ़ें: ब्लैक कॉफी, ग्रीन टी या माचा? हेल्थ के नाम पर क्या सच में बेस्ट है! जानिए चौंकाने वाला सच

