होम = लाइफस्टाइल = शरीर के ये छोटे संकेत बताते हैं आप कितने फिट, जानिए हेल्दी बॉडी के संकेत

शरीर के ये छोटे संकेत बताते हैं आप कितने फिट, जानिए हेल्दी बॉडी के संकेत

Healthy Body Sign: अक्सर लोग अपनी फिटनेस और हेल्थ का पता लगाने के लिए मेडिकल टेस्ट का सहारा लेते हैं, लेकिन हमारा शरीर खुद भी कई संकेत देता है जो बताता है कि हम अंदर से कितने स्वस्थ हैं। कई बार गैस पास होना, डकार आना या पेट में आवाज होना जैसी सामान्य लगने वाली बातें ही अच्छे पाचन और फिट बॉडी की निशानी होती हैं।

आज की व्यस्त जीवनशैली में हम इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि सही पाचन, अच्छी नींद और पर्याप्त ऊर्जा एक हेल्दी शरीर के संकेत हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ संकेत, जो बताते हैं कि आपकी बॉडी अंदर से फिट है।

रोज गैस पास होना

विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित रूप से गैस पास होना इस बात का संकेत है कि आपका पाचन तंत्र सही तरीके से काम कर रहा है और आंतों में मौजूद बैक्टीरिया भोजन को अच्छे से पचा रहे हैं।

यूरिन का हल्का रंग

अगर पेशाब का रंग साफ या हल्का पीला है, तो यह इस बात का संकेत है कि शरीर में पानी की कमी नहीं है और किडनी सही ढंग से काम कर रही है।

एक्सरसाइज में पसीना आना

वर्कआउट के दौरान पसीना आना शरीर की नेचुरल कूलिंग सिस्टम का हिस्सा है। यह बताता है कि शरीर का तापमान नियंत्रण सही तरीके से हो रहा है।

पेट में गड़गड़ाहट

पेट से आने वाली आवाजें अक्सर सामान्य होती हैं और यह संकेत देती हैं कि आपका पाचन तंत्र सक्रिय है और भोजन को प्रोसेस कर रहा है।

मसूड़ों से खून न आना

ब्रश करते समय अगर मसूड़ों से खून नहीं आता, तो यह अच्छी ओरल हेल्थ का संकेत है।

डकार आना

कार्बोनेटेड ड्रिंक के बाद डकार आना पेट में फंसी गैस को बाहर निकालने में मदद करता है और ब्लोटिंग से राहत दिलाता है।

त्वचा का लचीला होना

अगर त्वचा खींचने पर तुरंत अपनी जगह वापस आ जाती है, तो यह अच्छे हाइड्रेशन और हेल्दी स्किन का संकेत है।

ये भी पढ़ें: गर्मी में कोल्ड ड्रिंक पीना पड़ सकता है भारी, जानिए क्यों कोल्ड ड्रिंक से रहें दूर