होम = Cover Story Featured = Iran के निशाने पर Elon Musk की कंपनियां? जानिए क्यों बढ़ा तनाव और क्या हो सकता है असर

Iran के निशाने पर Elon Musk की कंपनियां? जानिए क्यों बढ़ा तनाव और क्या हो सकता है असर

by | Jun 12, 2026 | Cover Story Featured

Elon Musk: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के दौरान 31 मार्च 2026 को पहली बार ईरान ने अमेरिकी टेक कंपनियों को निशाना बनाने की चेतावनी दी थी। ईरान का आरोप था कि ये कंपनियां अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य तकनीकों के जरिए अमेरिका को रणनीतिक लाभ पहुंचा रही हैं।

हाल ही में ईरान ने मीडिया के सामने कहा है कि वेस्ट एशिया, अरब देशों और इजराइल में एलॉन मस्क की जिन कंपनियों या कारोबारों में हिस्सेदारी है, वे अब उसके निशाने पर हैं।

एलॉन मस्क को क्या चेतावनी दी गई?

ईरान के बयान के मुताबिक, टेस्ला, स्पेसएक्स और स्टारलिंक जैसी कंपनियों को खतरा हो सकता है। यदि ईरान अपने इरादों पर अमल करता है तो एलॉन मस्क को बड़े आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

ईरान क्यों है नाराज?

ईरान का आरोप है कि उसके देश में स्टारलिंक डिवाइसों की तस्करी करके उन्हें पहुंचाया गया, जिससे सरकार विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा मिला और लोगों को बाहरी दुनिया से संपर्क बनाए रखने का मौका मिला। ईरानी सरकार ने कई मौकों पर विरोध प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद की थीं, लेकिन स्टारलिंक के जरिए लोग इन प्रतिबंधों को दरकिनार कर इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे थे। ईरान का कहना है कि इससे देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मुश्किलें पैदा हुईं। देश में स्टारलिंक डिवाइस का इस्तेमाल करने पर दो साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है।

अमेरिकी विभाग पर भी लगाया आरोप

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी विदेश विभाग (U.S. Department) ने हजारों स्टारलिंक टर्मिनल खरीदकर उन्हें ईरान के भीतर पहुंचाने में मदद की थी, ताकि सरकार विरोधी समूह बाहरी दुनिया से संपर्क बनाए रख सकें और अपनी गतिविधियों की जानकारी साझा कर सकें।

अगर धमकी सच हुई तो क्या होगा?

यदि ईरान अपनी चेतावनी को अमल में लाता है, तो वेस्ट एशिया में एलॉन मस्क की कंपनियों को बड़ा नुकसान हो सकता है। वहां मौजूद इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी नेटवर्क प्रभावित या नष्ट हो सकते हैं, जिन्हें दोबारा खड़ा करने में काफी समय और धन खर्च होगा। हालांकि, अभी तक ईरानी सरकार की ओर से किसी हमले या कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल यह मामला चेतावनियों और सार्वजनिक बयानों तक ही सीमित है।

ये भी पढ़े: केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 16 साल के शानदार करियर का हुआ अंत