होम = Breaking = सुप्रीम कोर्ट का डिजिटल मास्टरस्ट्रोक, ‘वन केस वन डेटा’ से आसान होगी ट्रैकिंग

सुप्रीम कोर्ट का डिजिटल मास्टरस्ट्रोक, ‘वन केस वन डेटा’ से आसान होगी ट्रैकिंग

SC Launches one case one Data Digital Platform: देश की न्यायिक व्यवस्था को अधिक डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्य न्यायाधीश Surya Kant ने सोमवार को ‘वन केस वन डेटा’ पहल शुरू करने की घोषणा की। इस नई व्यवस्था के तहत किसी भी केस से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी, जिसमें हाई कोर्ट से लेकर जिला और तहसील स्तर की अदालतों का डेटा भी एक साथ जोड़ा जाएगा।

क्या है ‘वन केस वन डेटा’ पहल?

‘वन केस वन डेटा’ पहल का उद्देश्य न्यायिक व्यवस्था को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। इसके जरिए केस ट्रैकिंग, रिकॉर्ड मैनेजमेंट और अदालतों की प्रक्रिया को डिजिटल तरीके से आसान बनाया जाएगा। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने ‘SU Sahay’ नाम का एक सहायक चैटबॉक्स लॉन्च करने की भी घोषणा की है। यह फीचर सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट से जुड़ा होगा और आम लोगों, वकीलों व पक्षकारों को केस और न्यायिक प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराएगा।

सभी अदालतों का डिजिटल डेटाबेस तैयार होगा

इस पहल के जरिए देशभर की अदालतों के लिए एक व्यापक और आपस में जुड़ा डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जाएगा, जिससे केस मैनेजमेंट सिस्टम को अधिक सुव्यवस्थित बनाया जा सके। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने बताया कि ‘सु सहाय’ चैटबॉट को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के सहयोग से विकसित किया है। यह चैटबॉट आम नागरिकों को सुप्रीम कोर्ट की सेवाओं, प्रक्रियाओं और जरूरी जानकारी तक आसान व सुविधाजनक पहुंच देने में मदद करेगा।


बंगाल