होम = Breaking = मुंबई के मीरा रोड में ‘कलमा’ न पढ़ने पर चाकू से हमला, खौफनाक वीडियो आया सामने

मुंबई के मीरा रोड में ‘कलमा’ न पढ़ने पर चाकू से हमला, खौफनाक वीडियो आया सामने

Mira Road Attack Viral Video: मुंबई से सटे मीरा रोड में हुए सनसनीखेज चाकूबाजी मामले का खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसने इलाके में दहशत फैला दी है। आधी रात को हुई इस वारदात में हमलावर ने पहले पीड़ितों से ‘धर्म’ पूछा और फिर सिक्योरिटी गार्ड व उसके सुपरवाइजर पर बेरहमी से हमला कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ज़ुबैर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके घर से कथित तौर पर आईएसआईएस से जुड़ी संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई है।

आरोपी ने चाकू से किया हमला

वारदात के इस लाइव वीडियो में आरोपी का बेहद आक्रामक और क्रूर चेहरा साफ नजर आता है। सन्नाटे भरी सड़क पर वह एक सिक्योरिटी गार्ड का पीछा करते हुए केबिन तक पहुंचता है। सबसे विचलित करने वाला दृश्य वह है, जब पीड़ित हमलावर के सामने हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाता है, लेकिन आरोपी पर इसका कोई असर नहीं होता। वह लगातार ताबड़तोड़ चाकू से वार करता रहता है। वीडियो में पीड़ितों की चीखें और हमलावर का बेकाबू गुस्सा साफ सुनाई देता है, जो मीरा रोड इलाके में फैली दहशत को बयां करने के लिए काफी है।

‘हिंदू हो क्या?’ पूछकर आरोपी ने किया था हमला

जांच के मुताबिक, यह पूरी वारदात 27 अप्रैल तड़के करीब 3 बजे शुरू हुई। ड्यूटी पर तैनात गार्ड सुब्रोतो रमेश सेन के पास एक शख्स आया और मस्जिद का रास्ता पूछने लगा। बातचीत के दौरान उसने अचानक पूछा—“हिंदू हो क्या?” जवाब मिलने के बाद वह चला गया, लेकिन करीब एक घंटे बाद लौटकर “हिंदू हो ना” कहते हुए सुब्रोतो पर चाकू से हमला कर दिया।