होम = Breaking = लखनऊ में बीबीए यूनिवर्सिटी की छात्रा की फूड प्वाइजनिंग से मौत, रात में छात्रों का हंगामा

लखनऊ में बीबीए यूनिवर्सिटी की छात्रा की फूड प्वाइजनिंग से मौत, रात में छात्रों का हंगामा

Lucknow News: लखनऊ स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां फूड प्वाइजनिंग से एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की पहचान अनामिका के रूप में हुई है, जो इंटीग्रेटेड बेसिक साइंस की प्रथम वर्ष की छात्रा थी और यशोधरा गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। घटना के बाद आक्रोशित छात्रों ने देर रात परिसर में हंगामा किया और कुलपति आवास का घेराव करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

मेस का खाना खाने बिगड़ी थी छात्रा की तबीयत

छात्रों के अनुसार, अनामिका की तबीयत कुछ दिन पहले मेस का खाना खाने के बाद अचानक बिगड़ गई थी। उसने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर में स्थित क्लीनिक से दवा भी ली, लेकिन हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ। इसके बाद चार दिन पहले परिजन उसे अपने साथ वाराणसी ले गए, जहां गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार देर शाम इलाज के दौरान अनामिका की मौत हो गई। जैसे ही यह खबर विश्वविद्यालय परिसर में पहुंची, छात्रों में आक्रोश फैल गया और देर रात हंगामा शुरू हो गया।

Tags : Lucknow