होम = Breaking = जापान में भूकंप के तेज झटके: कागोशिमा-ओकिनावा क्षेत्र में 5.9 तीव्रता का भूंकप, सुनामी की चेतावनी नहीं

जापान में भूकंप के तेज झटके: कागोशिमा-ओकिनावा क्षेत्र में 5.9 तीव्रता का भूंकप, सुनामी की चेतावनी नहीं

by | May 20, 2026 | Breaking, Cover Story Big

Japan Earthquake Today: जापान के कागोशिमा क्षेत्र में बुधवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आने से कई इलाकों में दहशत फैल गई। जापानी मीडिया के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ओकिनावा मेन आइलैंड के पास था, जहां लोगों ने तेज झटके महसूस किए। हालांकि राहत की बात यह रही कि जापान मौसम एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि इस भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

सहमे लोग अपने घरों से बाहर निकले

भूकंप के तेज झटकों के बाद कई इलाकों में इमारतें हिलने लगीं, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। Japan दुनिया के सबसे अधिक भूकंप प्रभावित देशों में गिना जाता है, क्योंकि यह प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है, जहां अक्सर भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं।

हाल के दिनों में बढ़ी भूकंपीय गतिविधियां

यह भूकंप चार दिन पहले Honshu द्वीप के पूर्वी तट के पास आए एक अन्य तेज भूकंप के बाद दर्ज किया गया है। उस दौरान कई इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट जारी किए गए थे और ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई थीं। हालांकि तब भी सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया गया था और किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई थी।