होम = Breaking = दिल्ली में ट्रैफिक जाम कम करने की बड़ी पहल, शुरू हुआ बैरियर-लेस टोल

दिल्ली में ट्रैफिक जाम कम करने की बड़ी पहल, शुरू हुआ बैरियर-लेस टोल

Nitin Gadkari Inaugurates Barrier less toll in Delhi: दिल्ली में सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत की शुरुआत हो गई है। अब टोल प्लाजा पर लंबी कतारों में रुकने और बैरियर खुलने का इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि राजधानी में स्मार्ट बैरियर-लेस टोल सिस्टम लागू कर दिया गया है। इस नई तकनीक के जरिए वाहन बिना रुके सीधे गुजर सकेंगे और टोल अपने आप कट जाएगा। केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) स्थित मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर इस सिस्टम की शुरुआत की। इसके साथ ही दिल्ली, गुजरात के सूरत-भरूच हाईवे के बाद देश का दूसरा ऐसा शहर बन गया है, जहां मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) तकनीक लागू की गई है।

क्या है बैरियर-लेस टोल सिस्टम?

नई मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) तकनीक में टोल प्लाजा पर किसी तरह का बैरियर नहीं होता। वाहन बिना रुके सीधे गुजर जाते हैं, जबकि ऊपर लगे हाईटेक कैमरे और सेंसर गाड़ी का नंबर और FASTag अपने आप स्कैन कर लेते हैं। इसके बाद टोल शुल्क ऑटोमैटिक कट जाता है। इस तकनीक का मुख्य उद्देश्य टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम को कम करना और लोगों की यात्रा को तेज व आसान बनाना है।

वाहन चालकों को होगा फायदा

इस नई व्यवस्था से टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिलेगी। वाहन बिना रुके गुजर सकेंगे, जिससे लोगों का समय बचेगा और ईंधन की खपत भी कम होगी। बार-बार गाड़ी रोकने और चलाने की जरूरत नहीं पड़ने से प्रदूषण घटने की भी उम्मीद है। सरकार का मानना है कि आने वाले समय में यह तकनीक देशभर के हाईवे नेटवर्क को अधिक स्मार्ट, तेज और सुविधाजनक बनाएगी।

बंगाल