Amitabh Hospitalised in Hospital: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 16 मई से उनका इलाज जारी है। पत्रकार विक्की ललवानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर दावा किया है कि उन्होंने अस्पताल पहुंचकर इसकी पुष्टि की और बताया कि अमिताभ बच्चन को ए-विंग में रखा गया है। फिलहाल उनकी सेहत को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
अभिषेक ने भी पिता अमिताभ मिलने पहुंचे थे अस्पताल
पत्रकार विक्की ललवानी ने अपने वीडियो में दावा किया है कि काफी कोशिशों के बाद उन्हें जानकारी मिली कि अमिताभ बच्चन को नानावटी अस्पताल के ए-विंग की तीसरी मंजिल पर भर्ती किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे अभिषेक बच्चन अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
अमिताभ का 75 प्रतिशत लिवर है खराब
83 साल के बिग बी सिर्फ 25% लिवर पर ही जिंदा हैं, उनका 75% लिवर खराब है। दरअसल, 26 जुलाई 1982 को अमिताभ बच्चन फिल्म कुली के लिए एक एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे। एक सीन के दौरान मुक्का तेज लगने से अमिताभ के पेट में गंभीर चोट आई थी।

