SCO Summit : 25वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अनौपचारिक बातचीत करते हुए देखा गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तियानजिन में बातचीत का सिलसिला जारी है। उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया।

एससीओ समिट शुरू होने से पहले पीएम मोदी, राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग में गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली।

यह अपने आप में एक मैसेज था कि कोई तीसरा देश हमारी विदेश नीति को प्रभावित नहीं कर सकता. ये संदेश सीधे-सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को है।

इस दौरान तीन देशों की ट्रायो डिप्लोमेसी देखने को मिली। ये तीन देश आपस में सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।
ये भी पढ़े : PM Modi SCO Summit: PM मोदी ने पहलगाम हमले का किया जिक्र, बोले- “आतंकवाद मानवता की साझा चुनौती”

