होम = State = पश्चिम बंगाल = बाबरी मस्जिद जहां बनेगी वहीं राम मंदिर भी बनाएंगे… केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार का बड़ा बयान

बाबरी मस्जिद जहां बनेगी वहीं राम मंदिर भी बनाएंगे… केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार का बड़ा बयान

Babri Masjid Shilanyas Claim: मुर्शिदाबाद का राजनीतिक तापमान एक बार फिर तेज़ हो गया है। TMC विधायक हुमायूं कबीर द्वारा मस्जिद निर्माण की घोषणा के बीच, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने ऐसा बयान दिया है जिसने बंगाल की राजनीति में तूफ़ान खड़ा कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि “बहुत जल्द भव्य तरीके से मंदिर का शिलान्यास होगा। जहाँ बाबरी मस्जिद की बात होती है, वहीं हम राम मंदिर भी बनाएंगे।”

मजूमदार का दावा

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उनके समर्थकों ने मुर्शिदाबाद में आज छोटे आयोजन के साथ राम पूजा भी की। उनका कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है, आगे और बड़ा धार्मिक आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “डेमोक्रेटिक तरीके से” मुर्शिदाबाद में मंदिर निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाएगी।

सियासत में नई हलचल

इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

• क्या टीएमसी इस पर तीखा जवाब देगी
• क्या मुर्शिदाबाद में बीजेपी धार्मिक ध्रुवीकरण की नई रणनीति बना रही है
• क्या मस्जिद–मंदिर विवाद को लेकर बंगाल में नया राजनीतिक अध्याय शुरू होगा

मजूमदार का बयान ऐसे समय आया है जब TMC से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने मस्जिद शिलान्यास की घोषणा कर पूरे क्षेत्र में बहस छेड़ दी है। अब BJP के इस कड़े रुख के बाद विवाद और गहरा सकता है।

ये भी देखें: https://youtube.com/shorts/K5kUiDfD010?si=o5EnobJZp0g0X4XT

बयान क्यों अहम

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक-

  • मुर्शिदाबाद मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, यहाँ बीजेपी की पैठ कम है
  • राम मंदिर की घोषणा, बीजेपी का बड़ा राजनीतिक संदेश मानी जा रही है
  • कबीर के मस्जिद शिलान्यास के ऐलान के जवाब में यह बीजेपी की रणनीतिक चाल प्रतीत हो रही है

मुर्शिदाबाद में धार्मिक और राजनीतिक समीकरण बेहद संवेदनशील हैं, और सुकांत मजूमदार के इस बयान से आने वाले दिनों में राजनीतिक बयार और तेज़ होने की पूरी संभावना है।

ये भी पढ़े: ईंट लेकर निकले हुमायूं कबीर के समर्थक, बंगाल में बाबरी मस्जिद शिलान्यास का दावा