होम = State = उत्तर प्रदेश = नोएडा को मिलेगा पहला लेक पार्क: झील के बीच बनेगा एलिवेटेड ट्रैक, जिम और फूड स्ट्रीट भी होगे

नोएडा को मिलेगा पहला लेक पार्क: झील के बीच बनेगा एलिवेटेड ट्रैक, जिम और फूड स्ट्रीट भी होगे

Nodia Lake Park: ऊंची-ऊंची इमारतों और रफ्तार भरी जिंदगी के बीच अब नोएडा के लोगों को एक नई तोफा मिलने जा रही है। नोएडा सेक्टर-167 में शहर का पहला लेक पार्क बनाने की दिशा में काम शुरू कर चुका है। यह पार्क न केवल हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर होगा, बल्कि यहां एक विशाल झील, एलिवेटेड वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम और फूड स्ट्रीट जैसी चीजे भी होंगी।

कहां बन रहा है पार्क?

लेक पार्क का निर्माण नोएडा के सेक्टर-167 में लगभग 29 एकड़ इलाके में किया जा रहा है। इसमें से 10 एकड़ में झील बनाई जाएगी। झील के किनारे सुंदर लैंडस्केपिंग, पौधों की सजावट, और वॉकिंग ट्रैक बनाए जाएंगे। यह पार्क नोएडा का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें इतने बड़े तलाब को सेंटर में रखकर बनाने की तैयार गई हैं।

क्या-क्या होगा खास?

झील के बीचों-बीच दो एलिवेटेड ट्रैक बनाए जाएंगे, जहां लोग झील के ऊपर चलते हुए प्रकृति का आनंद ले सकेंगे।
और सेहत के प्रति जागरूक लोगों के लिए ओपन जिम की सुविधा भी होगी। इसके साथ ही घूमने आए लोग यहां अच्छा स्ट्रीट फूड भी खा सकेंगे। पार्क के चारों ओर पेड़-पौधे और आरामदायक बेंच लगाई जाएंगी, जिससे लोग वह बैठ कर प्राकृति का आनन्द ले सके। शहरी जीवन के बीच यह पार्क एक शांत और हरा-भरा स्थान बनेगा।

कितना समय और पैसे लगेगे

इस बड़े प्रोजेक्ट पर 12 करोड़ रुपये से अधिक की पैसे लगने का अनुमान है। नोएडा अधिकारियों का लक्ष्य है कि यह पार्क एक से डेढ़ वर्ष में पूरी तरह से तैयार होकर लोगों के लिए खोल दिया जाए।

ये भी पढ़े: स्मृति ईरानी ने तोड़ी चुप्पी कहा- “मैं सिर्फ 49 की हूं, ये रिटायर होने की उम्र नहीं”

पर्यावरण और जीवनशैली में सुधार

यह लेक पार्क न केवल एक रिक्रिएशन स्पेस होगा, बल्कि पर्यावरण दृष्टिकोण से भी बेहद अहम होगा। इससे क्षेत्र की जल संरक्षण व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को एक प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने का अवसर मिलेगा। नोएडा का यह नया लेक पार्क न केवल एक स्थल के रूप में उभरेगा, बल्कि शहरी जीवन में ताजगी और सुकून भर देगा। यह प्रोजेक्ट नोएडा की ग्रीन इनफ्रास्ट्रक्चर में एक बड़ी छलांग माना जा रहा है।

Tags : Nodia