Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद अब दूसरे चरण से पहले माहौल और गर्म हो गया है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में प्रेस वार्ता कर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। अमित शाह ने पहले चरण में भारी मतदान के लिए राज्य की जनता का आभार जताया और इसे “परिवर्तन की चाह” का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और यह मतदान उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।
शाह ने मतदाताओं की सराहना की
इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए शाह ने मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। शाह ने निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) की भूमिका की भी तारीफ करते हुए कहा कि पूरी चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। साथ ही उन्होंने केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस के प्रयासों को भी सराहा, जिनकी वजह से मतदान बिना किसी बड़े व्यवधान के पूरा हो सका।
उन्होंने दावा किया कि यह चुनावी माहौल बंगाल में “नए दौर” की शुरुआत का संकेत है, जहां डर की जगह भरोसा लेगा। अब सबकी नजरें दूसरे चरण पर टिकी हैं, जहां चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े: बंगाल-तमिलनाडु में वोटिंग जारी… पहले चरण में कड़ी टक्कर; जानें कहां-कहां हो रहा मतदान

