होम = मनोरंजन = स्मृति ईरानी ने तोड़ी चुप्पी कहा- “मैं सिर्फ 49 की हूं, ये रिटायर होने की उम्र नहीं”

स्मृति ईरानी ने तोड़ी चुप्पी कहा- “मैं सिर्फ 49 की हूं, ये रिटायर होने की उम्र नहीं”

by | Jul 24, 2025 | मनोरंजन

Smriti Irani: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी ने हाल ही में अपने रिटायरमेंट की अफवाहों पर जोरदार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह अभी केवल 49 साल की हैं और यह कोई ऐसी उम्र नहीं है कि रिटायरमेंट की बात की जाए।

क्या कहा स्मृति ईरानी ने

पिछले कुछ समय से यह अंदाजा लगाया जा रहा था, कि लोकसभा चुनाव 2024 में हार के बाद वह राजनीति से किनारा कर सकती हैं। लेकिन स्मृति ईरानी ने इन सभी अंदाजे को नकारते हुए कहा कि राजनीति उनके लिए केवल एक पद या सत्ता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेवा का माध्यम है। मुझे देश की सेवा का जो अवसर मिला है, वो मेरा सौभाग्य है। हार-जीत राजनीति का हिस्सा होती है, लेकिन उससे किसी की नीयत और सेवा भावना तय नहीं होती। स्मृति ईरानी के इस बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि वे अभी भी पूरी एनर्जी के साथ राजनीति में कान करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में वे अपनी भूमिका को और मजबूती से निभाने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़े : UP पुलिस में ‘छिपा मददगार’: वर्दी की आड़ में जिहादियों से नाता? जानिए छांगुर बाबा से क्या है कनेक्शन

कब शुरु हुआ था राजनीतिक सफर

स्मृति ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी, लेकिन जल्द ही राजनीति में कदम रखते हुए वे भाजपा की लोकप्रिय नेता बन गईं। 2019 में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमेठी से हराकर सबको चौंका दिया था। हालांकि 2024 में वह वही सीट हार गईं, लेकिन जनता के बीच उनकी लोकप्रियता अब भी बनी हुई है। स्मृति ईरानी ने रिटायरमेंट की अनुमान को नकारते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि राजनीति में उनका सफर अभी बाकी है। उन्होंने न केवल अपनी अत्साह को दोहराया, बल्कि यह भी बताया कि उम्र किसी भी काम को करने की सीमा नहीं है।