होम = State = महाकाल में VIP दर्शन पर रोक लगाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का आ गया फैसला, जानिए कोर्ट ने सख्त लहजे में क्या कुछ कहा

महाकाल में VIP दर्शन पर रोक लगाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का आ गया फैसला, जानिए कोर्ट ने सख्त लहजे में क्या कुछ कहा

Mahakal VIP Darshan: मध्य प्रदेश के जिला उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी दर्शन पर रोक लगाने की लंबे समय से मांग हो रही है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच ने यह फैसला सुनाया है। जस्टिस महादेवन और जस्टिस जॉयमाला बागची भी इस बेंच का हिस्सा थे। सूर्यकांत ने मामले को लेकर कहा, “गर्भगृह में किसे जाना चाहिए और किसे नहीं, इसका फैसला अदालत नहीं कर सकती है। हम न्याय की बात कर रहे हैं। हो सकता है ये न्याय का मामला हो, लेकिन इसपर जिम्मेदार लोग ही फैसला ले सकते हैं, न कि अदालत। अगर अदालत ये तय करने लगे कि मंदिर में कौन जाएगा और कौन नहीं, तो कोर्ट का भार बहुत बढ़ जाएगा।”

हाईकोर्ट भी खारिज कर चुका है याचिका

याचिकाकर्ता दर्पण अवस्थी ने इससे पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में भी याचिका दायर करते हुए वीआपी दर्शन पर रोक लगाने की मांग की थी। मगर, हाईकोर्ट ने भी याचिका खारिज कर दी थी, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

याचिका में क्या मांग थी?

एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने साफ किया है कि उनकी याचिका भेदभाव पर आधारित है। गर्भगृह में या तो सबकी एंट्री बंद कर देनी चाहिए, या सभी को गर्भगृह में जाने की इजाजत होनी चाहिए। कुछ चुनिंदा लोगों को खास तवज्जो देना गलत है।

ये भी पढ़ें: UGC के नए नियमों के खिलाफ दिल्ली मुख्यालय समेत कई शहरों में हो रहा है विरोध प्रदर्शन