होम = State = गुजरात = मां ने 2 साल के बेटे को 13वीं मंजिल से फेंका, फिर खुद छलांग लगाकर आत्महत्या

मां ने 2 साल के बेटे को 13वीं मंजिल से फेंका, फिर खुद छलांग लगाकर आत्महत्या

by | Sep 5, 2025 | गुजरात

Suart News : एक दर्दनाक घटना में Suart शहर के अलथाण इलाके में स्थित मार्तंड हिल्स सोसाइटी में रहने वाली पूजा पटेल ने बुधवार शाम अपने दो वर्षीय पुत्र कृषिव को 13वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया, और कुछ ही सेकंड के भीतर खुद भी कूदकर आत्महत्या कर ली। इस भयावह क्षण का CCTV फुटेज स्पष्ट रूप से मां-बेटे के बीच लिफ्ट से निकलने से लेकर दोनों के नीचे गिरने तक की पूरी घटना दर्ज करता है।

सीसीटीवी फुटेज में पूरा मामला केद

मामलातदार और डॉक्टरों की मौजूदगी में पैनल पोस्टमॉर्टम किया गया है। मां बेटे की खुदकुशी के पहले के भी सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। इसमें घटना पहले मां-बेटे 13वीं मंजिल पर लिफ्ट में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मामले पर अभी तक मृतक के परिजनों और पुलिस का बयान सामने नहीं आया है। इससे यह हत्या है या आत्महत्या यह कहना मुश्किल है।

कपड़े सिलवाने के काम से गई 13वीं मंजिल पर

पूजा पटेल C-विंग की 13वीं मंजिल पर गई थी, जहां वह एक कपड़े सिलवाने का काम कराने पहुंची थीं। ऑरिजनल घर बंद होने के कारण, उन्होंने दरवाज़े पर घंटी बजाई, पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। ऐसा माना जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने अपने आत्महत्या के इरादे को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने पहले बेटे को नीचे फेंका और 12 सेकंड बाद खुद नीचे कूद गई।

गणपति पंडाल के पास गिरे शव

दोनों के शव गणपति पंडाल से महज़ 20-50 फुट की दूरी पर पाए गए, जिसके पास सोसाइटी में उत्सव का माहौल था। इसने आसपास के वातावरण को एक क्षण में सुखद से मातमी कर दिया।

पुलिस कार्रवाई एवं जांच

पुलिस ने CCTV फुटेज और पीड़िता का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उनकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को कमरे में से एक खून-लथपथा पत्र भी मिला है। जिसे खोलना मुश्किल था। इसलिए इसे Forensic Science Laboratory (FSL) को जांच के लिए भेजा गया है । इस बीच पुलिस ने परिवार के सदस्यों से भी बयान दर्ज किए हैं ताकि आत्महत्या के संभावित कारणों का पता लगाया जा सके।

अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों की मौत

इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े थे। कुछ ही देर में एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई और पूजा और कृशिव को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया। इस बीच, एम्बुलेंस कर्मचारियों ने दोनों को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन 13वीं मंजिल से गिरने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनकी जांच की, लेकिन दुर्भाग्य से दोनों को मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 13वीं मंजिल से गिरने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है।

ये भी पढ़े – ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ की शुरुआत है भारत का मेक इन इंडिया…PM मोदी ने किया मारुति सुजुकी EV यूनिट का उद्घाटन

परिवार और सामाजिक प्रतिक्रिया

पूजा की शादी 2018 में लूम फैक्ट्री संचालक विले­श पटेल से हुई थी। शादी से पहले वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं, लेकिन दो साल बाद नौकरी छोड़ दी गई थी, जिसके बाद से वे गृहिणी हन गई थीं। परिवार और पड़ोसी इस त्रासदी से गहरे सदमे में हैं। गणपति उत्सव का आनंद ले रहे सोसाइटी के लोगों के लिए यह पल एकदम से मातम में बदल गया। स्थानीय लोग व संस्था के लोग विले­श पटेल को सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं।

Tags : Suart News