होम = News Latest = छत्तीसगढ़: डायल-112 सिस्टम हुआ और मजबूत, 400 नए वाहनों को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी

छत्तीसगढ़: डायल-112 सिस्टम हुआ और मजबूत, 400 नए वाहनों को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी

Amit Shah Visit Chattiogarh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ की आपात प्रतिक्रिया सेवा ‘डायल 112’ के तहत 400 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं की शुरुआत की। यह पहल राज्य में तकनीक आधारित आपात सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

पूरे राज्य को कवर करेंगी मॉर्डन आपात सेवा

अधिकारियों ने बताया कि नई व्यवस्था के माध्यम से अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क दुर्घटना प्रतिक्रिया, चिकित्सकीय सहायता और जन-संकट की परिस्थितियों में और अधिक प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में संचालित ’डायल 112’ सेवा 2018 से अब तक लाखों नागरिकों को आपात परिस्थितियों में सहायता प्रदान कर चुकी है। वर्तमान में इसकी सेवाएं 16 जिलों तक सीमित थी, अब यह प्रदेश के सभी 33 जिलों तक विस्तारित हो जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि देश के तीन नए आपराधिक कानूनों के तहत फॉरेंसिक विज्ञान की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है, क्योंकि सात वर्ष से अधिक सजा वाले मामलों में फॉरेंसिक जांच अनिवार्य कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं की उपलब्धता से अब हर जिले में सुसज्जित फॉरेंसिक सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी।