होम = Cover Story Featured = अपने आखिरी संबोधन में भावुक हुए नीतीश कुमार, कहा- बतौर CM जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया, नई सरकार…’

अपने आखिरी संबोधन में भावुक हुए नीतीश कुमार, कहा- बतौर CM जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया, नई सरकार…’

Nitish Kumar Resignation Update: नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में अपने अंतिम कैबिनेट संबोधन में भावुक नजर आए। करीब 6 मिनट के भाषण में उन्होंने 2005 से अब तक के अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि जहां तक उनसे हो सका, उन्होंने बिहार के विकास के लिए पूरी कोशिश की। उन्होंने नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा और उम्मीद जताई कि राज्य में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

नीतीश ने अपने काम का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं और विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में बिहार को विकास की नई दिशा देने की कोशिश की गई और आगे भी राज्य की प्रगति का सिलसिला जारी रहना चाहिए।

नई सरकार को शुभकामनाएं दी

नीतीश कुमार ने नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य की जनता के हित में काम लगातार होता रहना चाहिए। उनके शब्दों और भावनाओं से साफ झलक रहा था कि यह पल उनके लिए भावुक करने वाला था। कैबिनेट बैठक में मौजूद मंत्रियों और अधिकारियों ने भी उनके संबोधन को गंभीरता और पूरे सम्मान के साथ सुना, जिससे माहौल और भी संवेदनशील हो गया।

‘बिहार के लिए नीतीश ने जो किया वह कोई और ना कर सका’

रामकृपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री का संबोधन बेहद भावुक था। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने कैबिनेट सदस्यों और राज्य की जनता के प्रति आभार जताया, जिससे माहौल भावनात्मक हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि आज हर कोई भावुक है और नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जो काम किया, वह अपने आप में अलग और उल्लेखनीय है।