IPL 2026 Virat Kohli: जब विराट कोहली मैदान पर उतरते हैं, तो रिकॉर्ड बनना लगभग तय होता है। IPL के एक मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ उन्होंने फिर वही कर दिखाया, जिसने फैंस को रोमांचित कर दिया। इस मैच में कोहली ने आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए न सिर्फ गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, बल्कि एक बड़ा मुकाम भी हासिल किया।
उन्होंने राशिद खान की गेंद पर मिड-विकेट की दिशा में छक्का जड़ते हुए आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए। इसी के साथ वह इस लीग में 300 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए।
एक के बाद एक बड़े-बड़े रिकॉर्ड
इतना ही नहीं, कोहली आईपीएल में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं, जो उनकी निरंतरता और क्लास का सबूत है। उन्होंने इस मुकाबले में सिर्फ 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो उनके आईपीएल करियर का 66वां और इस सीजन का तीसरा पचासा रहा। छक्कों के मामले में उनसे आगे रोहित शर्मा (310) और क्रिस गेल (357) हैं, लेकिन जिस तेजी से कोहली आगे बढ़ रहे हैं, वह इस सूची में भी शीर्ष पर पहुंच सकते हैं।
इस मुकाबले में कोहली के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने भी धमाकेदार प्रदर्शन किया और महज 20 गेंदों में अर्धशतक जड़कर मैच का रोमांच और बढ़ा दिया। एक बार फिर साबित हो गया जब कोहली का बल्ला बोलता है, तो इतिहास खुद लिखा जाता है।
ये भी पढ़ें: पहले बल्ले से वार, फिर गेंद से प्रहार, CSK का दमदार शो, MI की पूरी तरह किया ढेर

