होम = खेल = Cheteshwar Pujara : इन टॉप 5 सर्वश्रेष्ठ पारी ने बनाया पुजारा को टेस्ट की दूसरी ‘दीवार

Cheteshwar Pujara : इन टॉप 5 सर्वश्रेष्ठ पारी ने बनाया पुजारा को टेस्ट की दूसरी ‘दीवार

by | Aug 24, 2025 | खेल

Cheteshwar Pujara Retirement : भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के stalwart, चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है. पुजारा ने इस महत्वपूर्ण फैसले का ऐलान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किया. उन्होंने लिखा कि भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और हर बार मैदान पर कदम रखते हुए अपनी पूरी कोशिश करना, इसका असली मतलब शब्दों में बयां करना नामुमकिन है. लेकिन जैसा कि कहते हैं, हर अच्छी चीज का अंत होना ही होता है और अपार कृतज्ञता के साथ मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है. आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद.

पुजारा ने इस मौके पर बीसीसीआई और सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके करियर के दौरान समर्थन किया. उन्होंने उन सभी टीमों और फ्रेंचाइजी का भी आभार व्यक्त किया, जिनके लिए उन्होंने क्रिकेट खेला.

भारत के लिए महत्वपूर्ण योगदान

Cheteshwar Pujara को टेस्ट क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजी की मजबूत कड़ी माना जाता था. 2010 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले पुजारा ने भारतीय क्रिकेट को कई ऐतिहासिक जीत दिलाईं. वह 103 टेस्ट मैचों की 176 पारियों में 43.60 की औसत से 7,195 रन बनाने में सफल रहे, जिसमें 19 शतक, तीन दोहरे शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वोत्तम स्कोर 206 रन रहा.

पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में पिछले एक दशक में भारत की कई बड़ी जीतों में अहम भूमिका निभाई. उनका नाम उन बल्लेबाजों में शुमार है जिन्होंने देश-विदेश में भारत को बड़ी सफलता दिलाई. पुजारा की बल्लेबाजी के बारे में विशेष बात यह थी कि वह लंबी पारियां खेलते थे और अक्सर मैच के महत्वपूर्ण समय में पारी को संजीवनी प्रदान करते थे.

सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारियां

  • 206* Vs इंग्लैंड, अहमदाबाद (2012)
  • 204 Vs ऑस्ट्रेलिया, हैदराबाद (2013)
  • 153 Vs साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग (2013)
  • 145 Vs श्रीलंका, कोलंबो (2015)
  • 106 Vs ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न (2018)
  • 56 Vs ऑस्ट्रेलिया, ब्रिस्बेन (2021)

सबसे अधिक गेंद तक बल्लेबाजी

पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों के रिकॉर्ड भी बनाए, जिसमें एक पारी में खेली गई सर्वाधिक गेंदों का रिकॉर्ड भी शामिल है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 525 गेंदों तक बल्लेबाजी की, जो एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा किसी टेस्ट पारी में खेली गई सबसे अधिक गेंदें हैं. इसके बाद राहुल द्रविड़ (495 गेंदें) और नवजोत सिद्धू (491 गेंदें) का नाम आता है.

ये भी पढ़ेइस भारतीय क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट, भावुक पोस्ट कर बोला “अलविदा”

इन क्षेत्रों में पुजारा ने रखा कदम

पुजारा ने पिछले एक साल में कमेंट्री के क्षेत्र में भी कदम रखा था और अब वह भारतीय क्रिकेट के उन दिग्गजों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने क्रिकेट के विभिन्न पहलुओं में अपनी छाप छोड़ी है. उनके संन्यास के बाद,भारतीय क्रिकेट जगत में एक युग का समापन हुआ, लेकिन उनके द्वारा छोड़ी गई छाप हमेशा बनी रहेगी.