होम = खेल = क्रिकेट = इस भारतीय क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट, भावुक पोस्ट कर बोला “अलविदा”

इस भारतीय क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट, भावुक पोस्ट कर बोला “अलविदा”

Cheteshwar Pujara Retirement : भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने आज, 24 अगस्त को सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। अपनी इस रिटायरमेंट की जानकारी उन्होंने खुद एक भावुक पोस्ट कर दी है। उन्होंने काफी लंबी पोस्ट के साथ अपनी टीम को धन्यवाद भी दिया है।

भावुक पोस्ट कर किया अलविदा

(Cheteshwar Pujara) पुजारा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि टीम इंडिया की जर्सी पहनना, राष्ट्रीय गान गाना, हर मैच में अपना बेस्ट देने की कोशिश करना, ये वो चीजें हैं जिनके बारे में वह शब्दों में बयां नहीं कर सकते।

उन्होंने लिखा, “राजकोट से निकले एक छोटे से लड़के ने अपने माता-पिता के साथ सितारों पर पहुंचने जैसा लक्ष्य रखा और भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का सपना देखा। तब मुझे नहीं पता था कि ये खेल मुझे इतना कुछ देगा- अमूल्य मौके, अनुभव, वजह, प्यार और इन सबसे ज्यादा अपने राज्य-देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका।”

उन्होंने (Cheteshwar Pujara) आगे लिखा, “भारतीय टीम की जर्सी पहनना, राष्ट्रीय गान गाना और जब भी मैदान पर कदम रखा तब अपना बेस्ट देना- इन सभी चीजों को शब्दों में बयान करना मुश्किल है। लेकिन जैसा कहा जाता है, हर अच्छी चीज का अंत होता है। मैं पूरी कृतज्ञता के साथ भारतीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का एलान करता हूं।”

बीसीसीआई और पूरी टीम का किया धन्यवाद

चेतेश्वर पुजारा ने सबको धन्यवाद करते हुए लिखा, ‘मैं बीसीसीआई और सौराष्ट्र क्रिकेट ऐसोसिएशन का मुझे मौका और पूरे करियर में सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं उन सभी टीमों, फ्रेंचाइजी और काउंटी का भी बहुत आभारी हूं, जिनका मैं इतने सालों से प्रतिनिधित्व कर पाया।’

बता दें कि चेतेश्वर ने टीम इंडिया के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट खेले हैं। वह टेस्ट स्पेशलिस्ट थे। उन्होंने भारत के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं।

ये भी पढ़े : Road Accident : जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसे ने ली क्रिकेटर की जान, कार चालक की लापरवाही बनी हादसे की वजह, वीडियो वायरल