होम = Cover Story Global = 15 साल के तूफानी वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों में ठोका शतक, एक ही मैच में तोड़ दिए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

15 साल के तूफानी वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों में ठोका शतक, एक ही मैच में तोड़ दिए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi Record: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला क्रिकेट इतिहास के सबसे चौंकाने वाले पलों में दर्ज हो गया, जब महज 15 साल के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाज़ी से हर किसी को हैरान कर दिया। इस नन्हें सितारे ने सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़ते हुए ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो आज तक कोई नहीं कर सका।

पहले ही ओवर में बरसे 4 छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने मैच की शुरुआत ही विस्फोटक अंदाज़ में की। प्रफुल हिंगे के पहले ओवर में लगातार चार छक्के जड़कर उन्होंने आईपीएल इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले किसी भी बल्लेबाज़ ने पारी के पहले ओवर में चार छक्के नहीं लगाए थे। दिलचस्प बात यह रही कि पिछले मैच में यही गेंदबाज़ उन्हें ‘गोल्डन डक’ पर आउट कर चुका था, लेकिन इस बार वैभव ने उसी अंदाज़ में जवाब दिया।

6 गेंदों में 30 रन

वैभव का आक्रामक खेल यहीं नहीं रुका। उन्होंने पैट कमिंस की पहली ही गेंद पर जोरदार शॉट खेला और देखते ही देखते 6 गेंदों में 30 रन ठोक दिए। उनकी बल्लेबाज़ी ने मैदान पर मौजूद हर खिलाड़ी और दर्शक को हैरान कर दिया।

IPL में सबसे तेज सेंचुरी की लिस्ट में डबल धमाका

36 गेंदों में बना यह शतक उन्हें IPL इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी की सूची में शामिल करता है। खास बात यह है कि दूसरी और तीसरी सबसे तेज आईपीएल सेंचुरी अब उनके ही नाम हैं। इससे पहले भी वे 35 गेंदों में शतक जड़ चुके हैं। क्रिस गेल जैसे दिग्गज भी इस मामले में पीछे रह गए हैं, जिनके नाम 30 गेंदों का रिकॉर्ड शतक जरूर है, लेकिन इतनी तेज दो सेंचुरी नहीं हैं।

टी-20 में अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी अब टी-20 क्रिकेट में 4 शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। वैभव ने एक और बड़ा कारनामा करते हुए आईपीएल में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

वैभव सूर्यवंशी-15 पारियां
क्रिस गेल- 25 पारियां

यह रिकॉर्ड बताता है कि यह खिलाड़ी सिर्फ उभरता सितारा नहीं, बल्कि एक नया तूफान है।

भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम

इस मैच में वैभव ने 12 छक्के जड़कर एक पारी में किसी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने मुरली विजय का रिकॉर्ड तोड़ा।

लेकिन टीम को मिली हार

पैट कमिंस ने मैच के बाद वैभव की तारीफ करते हुए उन्हें अपना पसंदीदा खिलाड़ी तक बता दिया। हालांकि, उनकी 37 गेंदों में 103 रन की पारी के बावजूद टीम को हार झेलनी पड़ी। राजस्थान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 228/6 का विशाल स्कोर बनाया, लेकिन जवाब में हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 229/5 बनाकर मैच जीत लिया।

ईशान और अभिषेक ने दिलाई जीत

हैदराबाद की जीत में ईशान किशन (74 रन) और अभिषेक शर्मा (57 रन) की अहम भूमिका रही। ईशान को उनकी शानदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

एक नई सनसनी का आगाज़

15 साल की उम्र में जिस तरह वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाया है, उससे साफ है की यह नाम आने वाले समय में इतिहास लिखने वाला है।

ये भी पढ़ें: विराट का नया तूफान, IPL में 300 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले बने तीसरे बल्लेबाज