होम = देश = सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रवीना टंडन का तीखा प्रहार,कहा – “यह तो बेतुका है”

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रवीना टंडन का तीखा प्रहार,कहा – “यह तो बेतुका है”

Raveena Tandon on Stray Dogs : सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली-NCR में सड़कों पर भ्रमण करने वाले आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने के आदेश पर बॉलीवुड अभिनेत्री और पशु-प्रेमी रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू मेे बात करते हुए इसे “बेतुका” बताया।

रवीना ने क्या कहा:

उन्होंने इस कदम को “असंभव और तत्काल प्रतिक्रिया” कहते हुए कहा कि इस तरह सारे कुत्तों को एक साथ बिना वर्गीकरण के भेजना, वे चाहे स्वस्थ हों या बीमार, “नाश” जैसा है।
“This is like extermination. This is ridiculous.”

इसके साथ ही रवीना ने स्थानीय नगर निकायों की नाकामी की ओर संकेत किया—वहां पर पहले से चल रही न्यूट्रलाइजेशन और टीकाकरण योजनाएं अगर ठीक ढंग से पूरी होतीं, तो आज यह स्थिति नहीं होती।

क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट का आदेश:

11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाज़ियाबाद में आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाकर शेल्टर में रखने का निर्देश दिया । इसके पालन में 8 सप्ताह का समय दिया गया है, साथ ही अगर कोई रोक-टोक करेगा तो उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह मामला अब तीन–न्यायाधीशों की बेंच के पास भेज दिया है ताकि इस आदेश पर फिर से विचार हो सके। न्यायालय ने स्थानीय निकायों की निष्क्रियता को भी कारण बताया है।

ये भी पढ़े : आज रात से दिल्ली-NCR में बदलेंगे रास्ते : नोएडा की ये सड़कें रहेंगी बंद, यहां मिलेगा डायवर्जन – पूरी लिस्ट देखें