Rapido-Ownly : भारत में बाइक टैक्सी और कैब सर्विस के लिए मशहूर Rapido ने अब फूड डिलीवरी के क्षेत्र में भी कदम रख दिया है। कंपनी ने अपनी नई सर्विस का नाम Ownly रखा है, जिसे सीधे तौर पर Swiggy और Zomato जैसे दिग्गजों को चुनौती देने के लिए लाया गया है।
बेंगलुरु से हुई शुरुआत
Rapido ने फिलहाल इस ऐप को बेंगलुरु के चुनिंदा इलाकों कोरमंगला,HSR लेआउट और BTM लेआउट में लॉन्च किया है। अभी यह सर्विस टेस्टिंग फेज में है और आने वाले समय में इसे देश के अन्य शहरों तक ले जाने की योजना है।
Zero Commission और कीमतें होंगी सस्ती
Rapido का दावा है कि Ownly के जरिए ग्राहकों को भोजन 15% तक सस्ता मिलेगा। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि कंपनी रेस्टोरेंट से कोई कमीशन चार्ज नहीं करती, बल्कि एक फ्लैट फीस लेती है। इस मॉडल से रेस्टोरेंट और कस्टमर दोनों का फायदा होता है।
फ्यूल सेविंग और लोकल डिलीवरी
कंपनी का कहना है कि डिलीवरी नज़दीकी रेस्टोरेंट से कराई जाएगी। इससे न केवल फ्यूल की बचत होगी, बल्कि डिलीवरी तेज़ और किफायती भी रहेगी। यही रणनीति कंपनी को लंबे समय में प्रॉफिटेबल बनाने में मदद करेगी।
फ्लीट नेटवर्क का होगा इस्तेमाल
Rapido पूरे भारत में पहले से मौजूद अपने विशाल नेटवर्क का इस्तेमाल करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के पास करीब 1 करोड़ से ज्यादा वाहन उपलब्ध हैं, जिनमें से 50 लाख टू-व्हीलर्स शामिल हैं। इन्हीं का उपयोग फूड डिलीवरी, बाइक टैक्सी और कूरियर सर्विस में किया जाएगा।
क्यों है खास?
- ग्राहकों के लिए कम दाम पर फूड डिलीवरी।
- रेस्टोरेंट पर ज़ीरो कमीशन का दबाव।
- तेज़ और नज़दीकी डिलीवरी।
- Rapido का बड़ा फ्लीट नेटवर्क।
ये भी पढ़े – EC Press Conference : चुनाव आयुक्त और 7 अधिकारियों की मौजूदगी में विपक्ष के आरोपों पर बयान, जानें क्या कहा ?
भविष्य की रणनीति
Rapido के को-फाउंडर और CEO अरविंद सांका ने बताया कि Ownly को उनकी सहायक कंपनी Ctrlx Technologies के ज़रिए लॉन्च किया गया है। कंपनी का लक्ष्य आने वाले महीनों में इसे अन्य मेट्रो सिटीज़ और फिर छोटे शहरों तक ले जाना है।

