होम = Cover Story Top = तेल-गैस संकट पर आया सरकार का बड़ा बयान, कहा- देश में क्रूड का पर्याप्त भंडार, 2 महीने तक सप्लाई की चिंता नहीं

तेल-गैस संकट पर आया सरकार का बड़ा बयान, कहा- देश में क्रूड का पर्याप्त भंडार, 2 महीने तक सप्लाई की चिंता नहीं

by | Apr 1, 2026 | Cover Story Top, देश

India Crude Stock: देश में पेट्रोल-डीजल की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर चल रही अटकलों के बीच केंद्र सरकार ने क्रूड की उपलब्धता पर बड़ा बयान दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक मंत्रालय ने कहा है कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और अगले दो महीनों के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं: सरकार

मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने देश की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल का भंडार पूरी तरह सुरक्षित है और अगले दो महीनों तक इसकी लगातार आपूर्ति के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा चुके हैं। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं, ताकि पेट्रोल-डीजल के उत्पादन में कोई कमी न आए।

तेल खत्म होने की खबरों को सरकार ने किया खारिज

सरकार ने पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की खबरों को भी खारिज कर दिया है। Sujata Sharma ने कहा कि देश में कहीं से भी ईंधन की कमी की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। सरकार के मुताबिक, वैश्विक हालात और युद्ध जैसी परिस्थितियों के बावजूद देश में तेल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

कच्चे तेल के दामों में आई तेजी

कच्चे तेल की कीमतों में अप्रैल की शुरुआत होते ही बड़ी गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कच्चे तेल की कीमत करीब 5 प्रतिशत गिरकर 9100 रुपये प्रति बैरल से नीचे आ गई है। बता दें कि यह गिरावट मार्च में आई तेज बढ़त के बाद दर्ज की गई है।

Tags : Iran war LPG