होम = देश = कृष्णा नदी बेसिन में बाढ़ का खतरा , विजयपुरा और बागलकोट में अलर्ट

कृष्णा नदी बेसिन में बाढ़ का खतरा , विजयपुरा और बागलकोट में अलर्ट

by | Aug 21, 2025 | देश

Heavy rain in Karnataka :कर्नाटक के उत्तर भाग में लगातार हो रही तेज़ बारिश ने स्थिति गंभीर कर दी है। विजयपुरा और बागलकोट जिलों से बहने वाली कृष्णा नदी और उसकी सहायक नदिया घटप्रभा और मालाप्रभा उफान पर हैं। पानी का स्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे गावों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

अलमट्टी बांध से पानी का डिस्चार्ज

कृष्णा भाग्य जल निगम लिमिटेड (KBJNL) के अधिकारियों के अनुसार, अलमट्टी बांध से बुधवार शाम तक लगभग 2.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस दौरान बांध में आने वाला औसत प्रवाह करीब 1.6 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि बारिश का दबाव और बढ़ा और डिस्चार्ज को 5 लाख क्यूसेक तक करना पड़ा, तो मसुती गांव पूरी तरह जलमग्न हो जाएगा।

बागलकोट में राहत केंद्र

बागलकोट के उपायुक्त (DC) संगप्पा ने जानकारी दी कि बाढ़ के खतरे को देखते हुए मुधोल तालुका के मिरजी गांव में राहत केंद्र स्थापित किया गया है। यहां प्रभावित परिवारों को सुरक्षित रखा जा रहा है और उन्हें भोजन व चिकित्सा सहायता भी दी जा रही है।

लगातार बारिश से स्थिति बिगड़ी

पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी वर्षा ने न केवल कृष्णा नदी बल्कि घटप्रभा और मालाप्रभा नदियों का जलस्तर भी बढ़ा दिया है। नदियों के किनारे बसे गांवों में पानी भरने की स्थिति बन रही है। खेत-खलिहान जलमग्न हो रहे हैं और कई ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ रहा है।

प्रशासन की तैयारियां

प्रभावित इलाकों में NDRF और SDRF की टीमें तैनात की गई हैं। नदी किनारे बसे गांवों में लगातार लाउडस्पीकर से चेतावनी दी जा रही है। स्कूलों और सामुदायिक भवनों को अस्थायी राहत शिविर बनाया गया है और स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित परिवारों के लिए मोबाइल मेडिकल टीमें भी भेजी हैं।

ये भी पढ़ेWeather Alert : मुंबई के बाद गुजरात बेहाल, 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी

प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील

अगर बारिश इसी तरह जारी रही और बांधों से पानी का डिस्चार्ज और बढ़ाया गया, तो विजयपुरा और बागलकोट के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे नदियों और नालों के किनारे न जाएं और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।