Red, Black, or Brown Rice : आजकल फिटनेस और हेल्दी डाइट को लेकर लोग ज्यादा सजग हो गए हैं। वेट लॉस करने वाले ज्यादातर लोग मानते हैं कि चावल खाना छोड़ देना चाहिए, क्योंकि चावल वजन बढ़ाने का काम करता है। लेकिन क्या सच में चावल मोटापा बढ़ाता है? दरअसल, इसका जवाब है नहीं। चावल की सभी किस्में एक जैसी नहीं होतीं। सफेद पॉलिश चावल की बजाय अगर आप रेड राइस, ब्लैक राइस या ब्राउन राइस का सेवन करते हैं, तो ये आपके वजन घटाने की जर्नी में काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
रेड राइस (Red Rice)
रेड राइस एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होता है। इसमें आयरन, जिंक और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। जो लोग जल्दी-जल्दी भूख लगने से परेशान रहते हैं, उनके लिए रेड राइस एक बेहतरीन विकल्प है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करके फैट बर्न करने में भी मदद करता है।
ब्लैक राइस (Black Rice)
ब्लैक राइस को सुपरफूड माना जाता है। इसमें एंथोसाइनिन (Anthocyanin) नामक खास एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो दिल की सेहत और वेट लॉस दोनों के लिए फायदेमंद है। ब्लैक राइस में सफेद चावल की तुलना में ज्यादा प्रोटीन और फाइबर होता है। इसे खाने से कैलोरी बर्निग बेहतर होती है और अनहेल्दी स्नैकिंग की क्रेविंग भी कम हो जाती है।
ब्राउन राइस (Brown Rice)
ब्राउन राइस को वेट लॉस डाइट में सबसे ज्यादा शामिल किया जाता है। इसमें फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है, जिससे पाचन बेहतर होता है और भूख लंबे समय तक नहीं लगती। इसके अलावा ब्राउन राइस लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला होता है, यानी यह धीरे-धीरे शुगर रिलीज करता है और ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखता है।
सफेद चावल से तुलना
सफेद चावल पॉलिश किए जाते हैं, जिससे उनका फाइबर और पोषक तत्व काफी हद तक कम हो जाते हैं। इसके कारण यह जल्दी पच जाता है और इंसुलिन लेवल तेजी से बढ़ा देता है, जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है। वहीं रेड, ब्लैक और ब्राउन राइस में फाइबर और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ वेट मैनेजमेंट में मदद करते हैं।
ये भी पढ़े – Health Tips : बिना भूखे रहे वजन घटाना आसान, जानिए ये 5 सुपर हेल्दी स्नैक्स
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो चावल को पूरी तरह से छोड़ने की बजाय उसकी किस्म बदलें। रेड राइस, ब्लैक राइस और ब्राउन राइस (Red, Black, or Brown Rice) आपके लिए हेल्दी विकल्प हैं। ये न सिर्फ वजन घटाने में मदद करेंगे, बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देंगे।

