National Nutrition Week 2025 : भारत में 1 से 7 सितंबर तक “नेशनल न्यूट्रिशन वीक 2025” मनाया जा रहा है। ये हफ्ता आपको अपने खाने की आदतों और सेहत पर ध्यान देने का मौका देता है। इस साल की थीम है “बेहतर जीवन के लिए सही खाएं” (Eat Right for a Better Life), जिसका उद्देश्य Balanced Diet की महत्ता को जन-जन तक पहुँचना है ।
आज हम इस आर्टिकल में आपको उन विटामिंस के बारो में बताएंगे, जिनकी कमी से भारत सबसे ज्यादा जूझता है। इसके साथ ही इन कमीयों को दूर करने के कुछ आसान तरीके भी बताएंगे।
1. आयरन – ब्लड बनाने और शरीर को एक्टिव रखने के लिए आयरन बहुत जरूरी है। नींद, कमजोरी और एनिमिया जैसे गम्भीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में एनिमिया की व्यापक समस्या है। महिलाओं में यह लगभग आधी आबादी को प्रभावित करती है ।
2. विटामिन B12 – विटामिन बी12 रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन, एनर्जी, नर्वस सिस्टम और रेड ब्लड सेल्स निर्माण के लिए जरूरी। भारत में लगभग 50% लोग इस कमी से प्रभावित हैं, खासतौर से शाकाहारी भोजन पर निर्भरता के चलते ।
3. प्रोटीन – प्रोटीन को शरीर का बिल्डिंग ब्लॉक कहा जाता है. आपके शरीर को हर दिन आपके वजन के हिसाब से प्रोटीन चाहिए। यानी, अगर आपका वजन 1 किलो है तो आपको लगभग 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन लेना जरूरी है। शारीरिक विकास, ऊर्जा और प्रतिरक्षा के लिए आवश्यक “बिल्डिंग ब्लॉक”। शहरी भारत में लगभग 73% लोग प्रोटीन की कमी से ग्रस्त हैं। इसके साथ ही अधिकांश लोग अपनी दैनिक प्रोटीन ज़रूरतों से अनजान हैं ।
4. विटामिन D – विटामिन डी शरीर को कैल्शियम अब्सॉर्ब करने, हड्डियों को मजबूत रखने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है । हड्डियों, रोग-प्रतिरोधक क्षमता और कैल्शियम अवशोषण में महत्वपूण भूमिकाएं। आज की ज़िंदगी में धूप की कमी के कारण 70–90% भारतीयों में इसकी कमी पाई जाती है ।
5. फोलेट (Folic acid) – DNA निर्माण, कोशिका विभाजन और गर्भावस्था के लिए महत्वपूर्ण है। भारत में बच्चों और किशोरों में इसकी कमी लगभग 37% है। गर्भवती महिलाओं में तो यह अधिक गंभीर हो सकता है ।
कैसे करें इन कमियों को दूर?
- आयरन की कमी दूर करने के लिए शाकाहारी व मांसाहारी स्रोत पालक, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, बीन्स, ड्राई फ्रूट्स, मांस, मछली, मुर्गी—खाएं।
- विटामिन B12 प्राप्त करने के लिए अंडे, डेयरी, मछली, मांस शामिल करें और शाकाहारी हैं तो सप्लीमेंट्स या फोर्टिफाइड फूड्स पर विचार करें ।
- प्रोटीन बढ़ाने के लिए दालें, सोया, ड्राई फ्रूट्स, अंडे, डेयरी, पनीर, मछली व चिकन अपनी डाइट में शामिल करें ।
- विटामिन D की कमी पूरी करने के लिए सुबह की हल्की धूप, अंडे की जर्दी, फैटी फिश (जैसे सामन), डेयरी जैसे स्रोतों से भी पूर्ति हो सकती है ।
- फोलेट की कमी को सही करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, खट्टे फल, राजमा, फलियाँ और अंडे खाने से मदद मिलती है ।
ये भी पढ़ें : 8 घंटे नींद का नियम सभी के लिए सही नहीं! जानिए कितनी जरूरी है उम्र के हिसाब से नींद
“National Nutrition Week 2025” हमें याद दिलाता है कि एक बेहतर जीवन के लिए “सही और संतुलित आहार” कितना महत्वपूर्ण है। आयरन, B12, विटामिन D, प्रोटीन और फोलेट जैसी प्रमुख कमी के प्रति सचेत रहकर स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को काफी हद तक टाला जा सकता है।

