Modak Recipe : गणेश चतुर्थी के अवसर पर मोदक बनाना एक महत्वपूर्ण परंपरा है, क्योंकि यह भगवान गणेश का प्रिय प्रसाद माना जाता है। खासकर पारंपरिक उकडीचे मोदक का अपना एक विशेष धार्मिक और सास्कृतिक महत्व है। इनका मीठा स्वाद और नारियल-गुड़ की भरावन भगवान गणेश को प्रसन्न करती है और घर में सुख-समृद्धि लाती है।
अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी पर घर पर ही स्वादिष्ट औप पारंपरिक मोदक बनाना चाहते है, तो चिंता न करें। हम आपके लिए लाए है एक बेहद आसान रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप बिना किसी परेशानी के स्वादिष्ट मोदक तैयार (Modak Recipe) कर सकते है।
मोदक सामग्री
भरावण के लिए: 1 कप कद्दूकस किया नारियल, 1 कप कद्दूकस किया गुड़, 1/4 चम्मच इलायची पाउडर, 1/4 चम्मच केसर (वैकल्पिक)
बाहरी आवरण के लिए: 1 कप चावल का आटा, 1 कप पानी, 1 चम्मच घी, 1/4 चम्मच नमक
मोदक बनाने की विधि
- एक कढ़ाई में नारियल और गुड़ डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। जब गुड़ पिघलकर मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो उसमें इलायची पाउडर और केसर डालें और मिश्रण को ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
- एक कढ़ाई में पानी, घी और नमक डालकर उबालें। उबालते पानी में धीरे-धीरे चावल का आटा डालें और अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण को ढककर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। गर्म मिश्रण को गीले हाथों से गूंधकर नरम आटा तैयार करें।
- गूंथे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। हर लोई को चपटा करके बीच में तैयार भरावण रखें। किनारों को जोड़कर मोदक का आकार दें।
- मोदकों को मलमल के कपड़े पर रखें। इन्हें स्टीमर में 10-15 मिनट के लिए भाप में पकाएं। गर्मागर्म मोदक का गणेश जी को भोग लगाएं।
ये भी पढ़े : Makhana Laddu : गुड़ और मखाने का ये स्वाद से भरपूर लड्डू बनाएं, नोट करें विधि
हेल्दी मोदक रेसिपी (Diabetes के लिए उपयुक्त)
यदि आप स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए मोदक बनाना चाहते हैं, तो ब्राउन राइस आटा, खजूर पेस्ट, नारियल, बदाम, अक्रोड और स्टेविया का उपयोग करके हेल्दी मोदक बना सकते हैं। यह रेसिपी रक्त शर्करा नियंत्रण में सहायक है और स्वाद में भी लाजवाब है।

