होम = लाइफस्टाइल = व्रत में मीठा कैसे बनाएं? जानिए 7 स्वादिष्ट हलवे रेसिपी आइडियाज

व्रत में मीठा कैसे बनाएं? जानिए 7 स्वादिष्ट हलवे रेसिपी आइडियाज

Halwa For Navratri Vrat : नवरात्र का पर्व शुरू हो चुका है और इस दौरान कई लोग नौ दिनों तक फलाहार या व्रत रखते हैं। व्रत के दिनों में शरीर को ऊर्जा और पोषण बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में हलवा व्रत के लिए एक बेहतरीन और स्वादिष्ट विकल्प है। हलवा न केवल मीठा और टेस्टी होता है बल्कि लंबे समय तक उपवास बनाए रखने में भी मदद करता है। व्रत के दौरान आप इन सात खास तरह के हलवे ट्राई कर सकते हैं।

1. लौकी का हलवा
लौकी की खीर तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन इस नवरात्र में स्पेशल लौकी का हलवा बनाना एक नया अनुभव रहेगा। कद्दूकस की हुई लौकी को दूध, घी, मेवे और शक्कर के साथ पकाकर तैयार किया जाता है। यह हलवा ऊर्जा और स्वाद दोनों में भरपूर है।

2. राजगिरा का हलवा
राजगिरा के आटे का हलवा व्रत के दौरान खास है। मिनटों में बन जाने वाला यह हलवा शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट है।

3. कुट्टू का हलवा
कुट्टू का हलवा व्रत में बेहद पोषक माना जाता है। देसी घी और शक्कर में तैयार यह हलवा खाने में स्वादिष्ट होता है और भोग के रूप में भी चढ़ाया जा सकता है।

4. सिंघाड़े का हलवा
सिंघाड़े का आटा व्रत के समय शरीर को ठंडक और पोषण देता है। इसका अनोखा स्वाद इसे व्रत के लिए आदर्श बनाता है।

5. आलू का हलवा
नवरात्र व्रत के दौरान आलू का ज्यादा इस्तेमाल होता है। सेंधा नमक के साथ बहुत सारी डिशेज बनाई जाती है। साथी ही मीठे में आलू का हलवा बनाया जा सकता है। आलू का हलवा व्रत में खास है। कद्दूकस किए आलू को मेवे, घी और शक्कर के साथ पकाकर बनाया जाता है। इसके ऊपर कटे ड्राईफ्रूट्स डालने से स्वाद दोगुना हो जाता है।

6. मखाने का हलवा
मखाना व्रत के समय ऊर्जा और पोषण का बेहतरीन स्रोत है। रोस्टेड मखाने के अलावा मखाने का हलवा भी आसानी से तैयार किया जा सकता है।

ये भी पढ़े – Navratri Special : व्रत में शरीर को हाइड्रेट और एक्टिव रखने के लिए बेस्ट ड्रिंक्स

7. शकरकंद का हलवा
शकरकंद हल्का और पचाने में आसान होता है। इसे उबालकर या भूनकर हलवा बनाया जा सकता है। यह हलवा स्वाद में लाजवाब और बनाने में सरल है।

Tags :