Hangover : तेज़ पार्टी या ड्रिंकिंग नाइट के बाद अक्सर लोग सुबह हैंगओवर से परेशान हो जाते हैं। सिरदर्द, उल्टी, चक्कर आना, कमजोरी और मूड खराब होना इसके आम लक्षण हैं। ऐसे में कई घरेलू नुस्खे अपनाए जाते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा उपाय सामने आया है जो काफी असरदार माना जा रहा है। यह उपाय है एक खास तेल, जो हैंगओवर को कम करने में मददगार हो सकता है।
कौन सा है ये तेल?
आयुर्वेद और नेचुरल थेरेपी विशेषज्ञों के अनुसार, पुदीना और अजवाइन से बना हर्बल ऑयल शरीर को राहत देने में कारगर है। इसे हल्का गर्म करके कनपटी और गर्दन पर मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और सिरदर्द से राहत मिलती है।
कैसे करता है काम?
पुदीना में मौजूद मेंथॉल दिमाग को ठंडक पहुंचाता है और सिरदर्द को शांत करता है। अजवाइन का तेल पाचन को दुरुस्त करता है और पेट की भारीपन की समस्या कम करता है। इन दोनों को मिलाकर बने तेल की मालिश करने से तनाव और थकान घटती है।
इस्तेमाल का तरीका
- एक चम्मच पुदीना का तेल और आधा चम्मच अजवाइन का तेल मिलाएं।
- इस मिश्रण को हल्का गुनगुना कर लें।
- अब इसे धीरे-धीरे कनपटी, माथे और गर्दन पर मसाज करें।
- चाहें तो थोड़ी बूंदें रुई में डालकर सूंघ भी सकते हैं।
ये भी पढ़े : Health Tips : अच्छी सेहत के लिए आप भी करते है एक्सट्रा विटामिन D का उपयोग, दिल और किडनी को सबसे बड़ा खतरा
और क्या उपाय अपनाएं?
- हैंगओवर से जल्दी राहत के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
- नींबू-पानी या नारियल पानी लेना फायदेमंद होता है।
- तैलीय और भारी भोजन से बचें, हल्का व पौष्टिक खाना खाएं।
- पर्याप्त नींद लें और शरीर को आराम दें।
विशेषज्ञों की राय
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह नुस्खा पारंपरिक चिकित्सा पद्धति पर आधारित है और कई लोगों को राहत भी देता है। हालांकि, अगर किसी को ज्यादा परेशानी हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

